[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर गुरुद्वारे में गुरुता गद्दी दिवस मनाया:सुबह 6 बजे प्रकाश के बाद पाठ और कीर्तन हुआ; संगत ने दूध-जलेबी का लंगर ग्रहण किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर गुरुद्वारे में गुरुता गद्दी दिवस मनाया:सुबह 6 बजे प्रकाश के बाद पाठ और कीर्तन हुआ; संगत ने दूध-जलेबी का लंगर ग्रहण किया

श्रीमाधोपुर गुरुद्वारे में गुरुता गद्दी दिवस मनाया:सुबह 6 बजे प्रकाश के बाद पाठ और कीर्तन हुआ; संगत ने दूध-जलेबी का लंगर ग्रहण किया

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर के पंजाबी मोहल्ला स्थित श्री गुरुद्वारा सिंह सभा में बुधवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का गुरुता गद्दी दिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारे में विशेष दीवान सजाया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरुद्वारे पहुंचने लगे और गुरुवाणी का श्रवण किया।

सरदार अर्जुन सिंह ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह 6 बजे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश के साथ हुई। इसके बाद श्री जपजी साहिब का पाठ किया गया। सुबह 7 से 8:15 बजे तक सुखमनी साहिब का पाठ हुआ। इसके बाद शब्द कीर्तन के माध्यम से गुरु महिमा का गुणगान किया गया।

सुबह 9:30 बजे अरदास और हुक्मनामा पाठ के साथ धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज के समक्ष मत्था टेककर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

दूध-जलेबी का लंगर परोसा

कार्यक्रम के समापन पर गुरुद्वारा साहिब में संगत के लिए दूध-जलेबी का लंगर लगाया गया। श्रद्धालुओं ने एक साथ बैठकर लंगर प्रसादी ग्रहण की।

इस मौके पर गुरुद्वारा सभा के प्रधान उत्तम सिंह, रमेशलाल वधवा, महेश पंजाबी, भीमराज पंजाबी, नरेश खुराना, यश सतीजा, टेकचंद नारंग, रमेशलाल, अमृत कौर, वर्षा मकड़ और सुरेंद्र सिंह सलूजा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22