[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शहीद की प्रतिमा को तिलक लगाकर बहन ने मनाई भाई-दूज:माला पहनाकर आरती उतारी, बोलीं-शहादत पर गर्व है


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शहीद की प्रतिमा को तिलक लगाकर बहन ने मनाई भाई-दूज:माला पहनाकर आरती उतारी, बोलीं-शहादत पर गर्व है

शहीद की प्रतिमा को तिलक लगाकर बहन ने मनाई भाई-दूज:माला पहनाकर आरती उतारी, बोलीं-शहादत पर गर्व है

झुंझुनूं : भाई दूज पर बहनें भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। झुंझुनूं के गांव घरड़ाना खुर्द में एक बहन ने देश की रक्षा के लिए शहीद हुए अपने भाई की प्रतिमा के सामने आरती उतारकर और तिलक लगाकर भाई दूज की रस्म निभाई। इस दौरान शहीद स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह राव की बहन कमांडेंट अभिता राव भावुक हो गई।

भाई की प्रतिमा के सामने बहन भावुक हो गई।
भाई की प्रतिमा के सामने बहन भावुक हो गई।

भाई की शहादत पर गर्व है : अभिता राव

कमांडेंट अभिता राव ने भावुक होते हुए कहा – उनका भाई भले ही आज उनके बीच मौजूद नहीं है, लेकिन देश के लिए उसकी शहादत पर उन्हें गर्व है। वह हमेशा उनके दिल में और देश के अमर नायकों के रूप में जीवित रहेगा।

भाई दूज के मौके पर बहन ने भाई के प्रति प्रेम और सम्मान जताने के साथ उसकी शहादत को भी नमन किया। परिवार के लिए यह पर्व भाई की यादों को फिर से ताजा करने वाला रहा। एक ओर भाई दूज की परंपरा निभाई गई, तो दूसरी ओर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले भाई को श्रद्धांजलि भी दी गई।

इस दौरान शहीद स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह राव की माता कमला देवी, पिता रणधीर सिंह राव, विद्याधर, अनुप, सुनील, रोताश, महेंद्र, सरपंच संदीप कुमार राव और सूरजभान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22