हीरवाना गोशाला में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान, विकास कार्यों में भेदभाव नहीं करने का दिया भरोसा
हीरवाना गोशाला में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान, विकास कार्यों में भेदभाव नहीं करने का दिया भरोसा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : संवाददाता जेपी महरानियां
गुढ़ागौड़जी : क्षेत्र की प्रसिद्ध श्रीकृष्ण गोशाला एवं नंदीशाला संस्थान हीरवाना-चंवरा में बामलास धाम के महंत लक्ष्मण दास महाराज के सानिध्य में नवयुवक मंडल बांडिया नाला की ओर से नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम नवनिर्वाचित सरपंचों ने महंत लक्ष्मण दास महाराज का फूलमाला पहनाकर, शॉल एवं रामनाम का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया तथा आशीर्वाद लिया। इसके बाद नवसृजित ग्राम पंचायत गढ़ला कलां के सरपंच प्रतिनिधि विजय पाल बांगड़वा, चंवरा सरपंच अंजू देवी गुर्जर, समाजसेवी राजेंद्र दोराता, मैनपुरा सरपंच ताराचंद भरगड़, ककराना सरपंच शीशराम खटाणा, खोह सरपंच शीशराम खलवा, गुढ़ाबावनी सरपंच प्रतिनिधि राजवीर खरबास, पूर्व सरपंच रामेश्वर लाल सैनी चंवरा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामेश्वर कसाणा, पूर्व उपसरपंच घासी राम सैनी तथा गोशाला कोषाध्यक्ष बनवारी लाल जांगिड़ का फूलमाला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने गोशाला में अधिक से अधिक सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए जाएंगे। वहीं नवयुवक मंडल के सदस्य हेमराज रावत ने जनप्रतिनिधियों के समक्ष बांडिया नाला रास्ते का पक्का निर्माण करवाने की मांग रखी।
कार्यक्रम का संचालन विक्रम सिंह शेखावत ने किया। इस दौरान श्रीराम धाबाई, कन्हैया लाल रावत, दीपचंद कड़ाला, भाताराम रावत, किशोर मूंड, गिरधारी लाल रावत, सुभाष चंद बराला, मनीराम झाझड़िया, सुल्तान कसाणा, शेरसिंह खटाणा, महावीर रावत, सुमेर रावत, बुद्धि प्रकाश सोनी, निवास रावत, मुकेश दाधीच, रामावतार रावत, सहकारी समिति अध्यक्ष सूबेदार जयसिंह बांगड़वा एवं मदनलाल भरगड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2528693


