[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मदरसा इंदिरा मेमोरियल स्कूल में मनाया मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्मदिवस, राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में दी श्रद्धांजलि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मदरसा इंदिरा मेमोरियल स्कूल में मनाया मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्मदिवस, राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में दी श्रद्धांजलि

मदरसा इंदिरा मेमोरियल स्कूल में मनाया मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्मदिवस, राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में दी श्रद्धांजलि

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय स्थित मदरसा इंदिरा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती कौमी यौमे तालीम (राष्ट्रीय शिक्षा दिवस) के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके जीवन, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान और देश की आजादी के आंदोलन में उनकी भूमिका को याद किया।

कार्यक्रम में मौलाना अबुल कलाम आजाद की पुस्तक ‘गुबार-ए-खातिर’ का उल्लेख करते हुए उनके विचारों को याद किया गया। उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि उन्होंने हमेशा खुशदिली और सकारात्मक सोच के साथ जीवन जीने का संदेश दिया।

संस्थान के अध्यक्ष अख्तर खान रुकनखानी ने मौलाना आजाद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ देश के प्रथम शिक्षा मंत्री, शिक्षाविद्, कवि और साहित्यकार भी थे। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी नवाजा गया था।

इस अवसर पर मौलाना आजाद को खिराज-ए-अकीदत पेश करते हुए उनके लिए दुआ की गई। कार्यक्रम में संस्था सचिव हाजी यूसुफ खान, प्रधानाध्यापिका सबीना बानो, शिक्षा अनुदेशिका अल्लादेई एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22