टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में जंगी एप का इस्तेमाल, विदेश में बैठे गैंगस्टर इसी से गुर्गों को दे रहे निर्देश
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में जंगी एप का इस्तेमाल, विदेश में बैठे गैंगस्टर इसी से गुर्गों को दे रहे निर्देश
सीकर : बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में जंगी एप का इस्तेमाल सामने आया है। बताया जा रहा है कि विदेश में बैठा लॉरेंस गैंग का अनिल पंडित इसी एप के जरिए शूटर्स को निर्देश दे रहा था। सीकर में पकड़ा गया लॉरेंस गैंग का शूटर महेश नायक भी इसी एप के जरिए विदेश में बैठे गैंगस्टर के संपर्क में था।
पिछले दिनों सीकर पुलिस ने शूटर महेश नायक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। वह झारखंड के एक बड़े सटोरिए की हत्या की साजिश में शामिल बताया गया। पुलिस के अनुसार, वह भी विदेश में बैठे गैंगस्टर से जंगी एप के जरिए निर्देश ले रहा था। जांच में सामने आया है कि विदेश में बैठे गैंगस्टर इस एप के माध्यम से भारत में अपने स्थानीय गुर्गों से संपर्क कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि जंगी एप पर खाता बनाने के लिए मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी की जरूरत नहीं होती। एप डाउनलोड करने के बाद उपयोगकर्ता को 10 अंकों का एक विशिष्ट नंबर मिलता है, जो उसकी पहचान बन जाता है। नाम के स्थान पर भी उपयोगकर्ता अपनी पसंद का कोई भी नाम दर्ज कर सकता है। इस कारण वास्तविक पहचान का पता लगाना चुनौतीपूर्ण हो जाता है।
रिपोर्ट के अनुसार, इस एप का मुख्यालय अमेरिका में है। इसमें बातचीत मिटाने की सुविधा भी है। दावा किया जा रहा है कि चैट हटाने के कुछ समय बाद वह सर्वर से भी हट जाती है, जिससे बातचीत का रिकॉर्ड हासिल करना मुश्किल हो जाता है।
सिग्नल एप के बाद जंगी पर बढ़ा इस्तेमाल
रिपोर्ट में बताया गया है कि राजू ठेहट और पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में विदेश में बैठे गैंगस्टर्स द्वारा सिग्नल एप का इस्तेमाल किया गया था। बाद में जांच एजेंसियों की निगरानी और रिकॉर्ड मिलने की आशंका के चलते गैंगस्टर्स ने दूसरे संचार माध्यमों का इस्तेमाल शुरू कर दिया। अब जंगी एप के जरिए संपर्क करने की बात सामने आ रही है।
पुलिसकर्मियों के अनुसार, इस एप से बातचीत का रिकॉर्ड हासिल करना मुश्किल होने के कारण स्थानीय गुर्गे तो पुलिस की गिरफ्त में आ जाते हैं, लेकिन उनके पीछे बैठे मास्टरमाइंड तक पहुंचना चुनौती बना रहता है। हथियारों की तस्करी और सीमा पार से अवैध हथियार मंगवाने जैसे अपराधों में भी इस एप के इस्तेमाल की बात सामने आई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2528615

