[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर के अंकित खर्रा ने रोशन किया नाम:FMGE परीक्षा की पास, 300 में से 215 अंक हासिल किए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर के अंकित खर्रा ने रोशन किया नाम:FMGE परीक्षा की पास, 300 में से 215 अंक हासिल किए

श्रीमाधोपुर के अंकित खर्रा ने रोशन किया नाम:FMGE परीक्षा की पास, 300 में से 215 अंक हासिल किए

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर क्षेत्र के भारणी निवासी अंकित खर्रा ने नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से आयोजित FMGE अक्टूबर 2026 परीक्षा में सफलता हासिल की है। अंकित ने 300 में से 215 अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परीक्षा पास करने के साथ ही उनके डॉक्टर बनने का रास्ता खुल गया है।

अंकित खर्रा के पिता का नाम रामनिवास खर्रा है। परिजनों के अनुसार, अंकित ने परीक्षा की तैयारी के लिए लगातार मेहनत और नियमित पढ़ाई की। उनकी सफलता की खबर मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल हो गया।

परिजनों और शुभचिंतकों ने दी बधाई

अंकित की सफलता पर परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। साथ ही उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह सफलता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22