माधोपुरा की सरपंच रंजना कुमावत ने संभाला पदभार:सहकारी समिति के गोदाम में हुआ समारोह, महिलाओं ने माला पहनाकर और साफा बांधकर किया स्वागत
माधोपुरा की सरपंच रंजना कुमावत ने संभाला पदभार:सहकारी समिति के गोदाम में हुआ समारोह, महिलाओं ने माला पहनाकर और साफा बांधकर किया स्वागत
रानौली : नवसृजित ग्राम पंचायत माधोपुरा की पहली महिला सरपंच रंजना कुमावत ने बुधवार को विधि-विधान से पदभार ग्रहण किया। पंचायत का नया भवन तैयार नहीं होने के कारण समारोह सहकारी समिति के गोदाम में आयोजित किया गया। सरपंच ने फीता काटकर कार्यभार संभाला।
इस दौरान महिलाओं में खासा उत्साह रहा। उन्होंने रंजना कुमावत को माला पहनाकर और साफा बांधकर स्वागत किया। वार्ड पंचों का भी माला पहनाकर सम्मान किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
रंजना कुमावत ने पंचायत के पहले चुनाव में 140 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। अब उनके सामने पंचायत भवन का निर्माण, पेयजल, सड़क, नाली और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं का विकास कराने की जिम्मेदारी रहेगी। ग्रामीणों को नई पंचायत से क्षेत्र के विकास को गति मिलने की उम्मीद है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2528597

