खंडेला का एकमात्र यात्री विश्राम गृह बदहाल:टूटी सीटों पर बैठने को मजबूर लोग; मरम्मत करने, सीटें बदलने की मांग
खंडेला का एकमात्र यात्री विश्राम गृह बदहाल:टूटी सीटों पर बैठने को मजबूर लोग; मरम्मत करने, सीटें बदलने की मांग
खंडेला : खंडेला में यात्रियों के लिए बना एकमात्र विश्राम गृह खराब हालत में है। इसकी वजह से नगर पालिका की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। ये विश्राम गृह कस्बे के सर्किल के पास है। विश्राम गृह में बैठने के लिए लगाई गई सीटें टूट चुकी हैं। गर्मी, बारिश या किसी भी मौसम में बस या दूसरे साधन का इंतजार करने वाले यात्रियों को यहां आराम करने में दिक्कत होती है।

ये विश्राम गृह कस्बे के मुख्य सर्किल के पास है, इसलिए रोजाना बड़ी संख्या में लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। इसके बावजूद इसकी साफ-सफाई, मरम्मत और रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एक तरफ कस्बे में सुविधाएं बढ़ाने की बात हो रही है, वहीं दूसरी तरफ यात्रियों की यह बुनियादी सुविधा खराब पड़ी है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से इसकी तुरंत मरम्मत, टूटी सीटें बदलने और नियमित साफ-सफाई की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2407845


