[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में एक महीने से ट्यूबवेल खराब:बख्तावरपुरा, कंवरपुरा में पानी का संकट; ग्रामीण परेशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में एक महीने से ट्यूबवेल खराब:बख्तावरपुरा, कंवरपुरा में पानी का संकट; ग्रामीण परेशान

चिड़ावा में एक महीने से ट्यूबवेल खराब:बख्तावरपुरा, कंवरपुरा में पानी का संकट; ग्रामीण परेशान

चिड़ावा : चिड़ावा के बख्तावरपुरा, कंवरपुरा और विजयपुरा सीमा पर बाबा नाथूराम की कुटिया के पास सरकारी ट्यूबवेल एक महीने से खराब है। इससे पक्षियों, संस्कृत स्कूल के छात्रों, पशु चिकित्सालय आने वाले लोगों और बख्तावरपुरा, कंवरपुरा के कई घरों में पानी की परेशानी हो रही है। रोजाना हजारों पक्षी यहां दाना चुगने आते हैं।

ग्रामीण बोले-कई बार अधिकारियों को बताया

ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों को बताया, पर समस्या हल नहीं हुई। बाबा नाथूराम की पुण्यतिथि का कार्यक्रम जल्द होगा, जिसमें बड़ा भंडारा और मेला लगेगा। दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे।

अगर समय पर ट्यूबवेल ठीक नहीं हुआ, तो श्रद्धालुओं और आयोजकों को परेशानी होगी।

ग्रामीणों और नाथूराम सेवा समिति के रामदास महाराज, सूबेदार देशराज कटेवा, धर्मपाल कटेवा, गजेसिंह योगी, विनोद सेन, पंडित कृष्ण शर्मा, कप्तान इंद्र सिंह, उम्मेद कटेवा, समिति अध्यक्ष शिशुपाल कटेवा, कपिल कटेवा काशी ने प्रशासन से इसे जल्द ठीक कराने की मांग की है।

Related Articles