[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर हंगामा: युवा कांग्रेस ने निकाला मार्च, पुलिस हिरासत में कई प्रदर्शनकारी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नई दिल्लीराज्य

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर हंगामा: युवा कांग्रेस ने निकाला मार्च, पुलिस हिरासत में कई प्रदर्शनकारी

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस ने दिल्ली में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की ओर मार्च किया, लेकिन पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक लिया और हिरासत में ले लिया।

नई दिल्ली : मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता युवा कांग्रेस कार्यालय से चुनाव आयोग की ओर मार्च कर रहे थे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया और हिरासत में ले लिया।
Youth Congress protests demanding resignation of CEC Gyanesh Kumar in delhi
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन
प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने किया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक सांविधानिक संस्था है और प्रत्येक नागरिक के मतदान के अधिकार की रक्षा करना उसकी जिम्मेदारी है। आयोग के कामकाज पर उठ रहे सवालों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
Youth Congress protests demanding resignation of CEC Gyanesh Kumar in delhi
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन
उन्होंने सीईसी से इस्तीफा देकर आरोपों की जांच का सामना करने की मांग की। युवा कांग्रेस ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। संगठन ने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए।
Youth Congress protests demanding resignation of CEC Gyanesh Kumar in delhi
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन
युवा कांग्रेस ने यह भी कहा कि मतदाता सूची से किसी भी पात्र मतदाता का नाम गलत तरीके से नहीं हटाया जाना चाहिए और सभी पात्र नागरिकों को मतदान का अधिकार मिलना चाहिए। संगठन ने पारदर्शिता और जवाबदेही के मुद्दे पर आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने की बात कही। प्रदर्शन में आईवाईसी के पदाधिकारी, दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related Articles