स्कॉर्पियो ने मां के सामने 3-साल के बच्चे को कुचला:10 फीट तक घसीटा; दुकान से दौड़कर अचानक सड़क पर पहुंचा था मासूम
स्कॉर्पियो ने मां के सामने 3-साल के बच्चे को कुचला:10 फीट तक घसीटा; दुकान से दौड़कर अचानक सड़क पर पहुंचा था मासूम
जालोर : जालोर जिले के सांचौर कस्बे में स्कॉर्पियो ने मां के सामने 3 साल के बच्चे को कुचल दिया। बच्चा अपने माता-पिता के साथ दुकान पर था। पति-पत्नी काम में व्यस्त थे। इसी दौरान बच्चा दौड़कर सड़क पर पहुंच गया।
मां दौड़कर बेटे को लेने आई, तब तक स्कॉर्पियों ने उसे कुचल दिया और करीब 10 फीट तक घसीटते हुए ले गई। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। हादसा पास की दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया।
देखें हादसे से जुड़ी 4 तस्वीरें…




माता-पिता के साथ दुकान पर था बच्चा
इंद्रा कॉलोनी निवासी शैतान सिंह ने बताया- घर से 1 किलोमीटर दूर शहर के मुख्य बस स्टैंड के पास मेरी कॉस्मेटिक की दुकान है। मैं और मेरी पत्नी आरती देवी दुकान चलाते हैं। इस दौरान इकलौता बेटा जेम्पा (3) भी साथ में दुकान पर रहता है। दुकान के पास में ही मेरी मां अनसी देवी चूड़ियों की दुकान चलाती हैं।
रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह 9 बजे तक आरती ने दोनों बेटियों को स्कूल भेजा और बेटे जेम्पा को लेकर दुकान पहुंची थी। सुबह 10:15 बजे मैं और आरती काम में व्यस्त थे। इस दौरान बेटा जेम्पा दुकान में खेल रहा था। वह अचानक दौड़कर सड़क पर चला गया।
मां के सामने बेटे को स्कॉर्पियो ने कुचल दिया
आरती बेटे को पकड़ने के लिए दौड़ी, लेकिन तब तक बस स्टैंड की तरफ से आई स्कॉर्पियो ने बेटे को कुचल दिया और 10 फीट तक घसीटते हुए ले गई। आंखों के सामने बेटे को कुचलता देख आरती सदमे में आ गई और उसे कुछ भी समझ में नहीं आया।
इसी दौरान मेरी मां दौड़कर आई और जेम्पा को गाड़ी के नीचे से निकाला। इस दौरान मौका देख स्कॉर्पियो ड्राइवर फरार हो गया। जेम्पा को लहूलुहान हालत में जिला हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त किया
सांचौर थाने के ASI तगाराम ने बताया- हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2407076


