[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटूश्यामजी से दिल्ली जा रही बस में शॉर्ट सर्किट, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

खाटूश्यामजी से दिल्ली जा रही बस में शॉर्ट सर्किट, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

खाटूश्यामजी से दिल्ली जा रही बस में शॉर्ट सर्किट, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

रींगस : खाटूश्यामजी से दिल्ली लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस में शुक्रवार को भारणी स्टैंड के पास इंजन में शॉर्ट सर्किट होने से अफरा-तफरी मच गई। इंजन बोनट से धुआं उठने और जलने की बदबू आने पर चालक ने तुरंत बस सड़क किनारे रोक दी और सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

जानकारी के अनुसार दिल्ली से आए श्याम भक्त खाटूश्यामजी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। भारणी स्टैंड के पास बस के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा। चालक ने तत्परता दिखाते हुए यात्रियों को उतारने के बाद बोनट खोला और शॉर्ट सर्किट को ठीक किया। घटना में बस की वायरिंग जल गई, लेकिन किसी यात्री को चोट नहीं आई।

थाना प्रभारी राजेंद्र कमांडो ने बताया कि समय रहते यात्रियों को बस से नीचे उतार लिया गया था, जिससे जनहानि नहीं हुई। मामले में थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

Related Articles