राष्ट्रगीत के 150वें वर्ष पर सामूहिक वाचन, 6447 विद्यार्थियों ने लिया भाग
राष्ट्रगीत के 150वें वर्ष पर सामूहिक वाचन, 6447 विद्यार्थियों ने लिया भाग
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : कृषि उपज मंडी के सामने स्थित श्रीमती केशर देवी सोती आदर्श विद्या मंदिर में शुक्रवार को राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में सामूहिक वाचन एवं गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 11 बजे हुए कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों, पूर्व छात्रों सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
संकुल प्रमुख किशन लाल सैनी ने बताया कि अखिल भारतीय विद्या भारती शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कुल 6447 प्रतिभागियों ने राष्ट्रगीत का सामूहिक वाचन किया। विद्यालय परिसर में बालिका आदर्श विद्या मंदिर एवं सोती विद्यालय के करीब 1411 विद्यार्थियों, अध्यापकों, वाहन चालकों और कर्मचारियों ने भी सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया।
कार्यक्रम में सब जेलर दिलीप जांगिड़, शिक्षाविद् ओमप्रकाश तंवर, पितृकुल फाउंडेशन प्रमुख सुरेश शर्मा, व्यवस्थापक सत्यनारायण सैनी, पूर्व छात्र परिषद अध्यक्ष सुनील बालान, प्रबंध समिति सदस्य जगदीश नायक, बालिका विद्यालय प्रधानाचार्या सरिता शर्मा, प्रधानाचार्य विक्रम नाथावत, लालचंद सर्वा एवं संकुल प्रमुख किशन लाल सैनी मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि दिलीप जांगिड़ और शिक्षाविद् ओमप्रकाश तंवर ने राष्ट्रगीत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ‘वंदे मातरम्’ देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2406185

