[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुस्तकें धर्म, राजनीति और व्यक्ति के चरित्र को बदलने का औजार: प्रो. दाधीच


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पुस्तकें धर्म, राजनीति और व्यक्ति के चरित्र को बदलने का औजार: प्रो. दाधीच

प्रो. नौरत्नचंद धारीवाल की स्मृति में पुस्तक उपहार कार्यक्रम आयोजित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : पुस्तकों का न केवल गौरवशाली इतिहास है, बल्कि उनका भविष्य भी उज्ज्वल है। पुस्तकें धर्म, राजनीति और व्यक्ति के चरित्र को बदलने का प्रभावी माध्यम रही हैं। युवा पीढ़ी को पुस्तक एवं पुस्तक संस्कृति से जुड़ना चाहिए। यह विचार लेखक-चिंतक एवं वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. नरेश दाधीच ने शुक्रवार को चूरू बालिका महाविद्यालय सभागार में प्रयास संस्थान की ओर से आयोजित पुस्तक उपहार कार्यक्रम में व्यक्त किए।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं प्रो. नौरत्नचंद धारीवाल के पुत्र पूर्व आईएएस सुनील धारीवाल ने कहा कि व्यक्ति का चरित्र उसके परिवार के साथ पूरे समाज को प्रभावित करता है। पूर्व आईएएस डॉ. लोकनाथ सोनी ने कहा कि पुस्तक और जीवंत व्यक्तित्व समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं। राजस्थान विश्वविद्यालय सिंडिकेट के पूर्व सदस्य प्रो. एचआर ईसराण ने कहा कि पुस्तकों से गहराई से जुड़े प्रो. धारीवाल की स्मृति में पुस्तक उपहार से बेहतर श्रद्धांजलि नहीं हो सकती। कार्यक्रम अध्यक्ष नगर परिषद के पूर्व सभापति एवं महाविद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष रामगोपाल बहड़ ने भी पुस्तकों से जुड़ने को गौरव का विषय बताया।

प्रो. नौरत्नचंद धारीवाल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में धारीवाल परिवार की ओर से प्रयास संस्थान के माध्यम से चूरू अंचल के लेखकों से करीब 80 हजार रुपए मूल्य की पुस्तकें खरीदकर महाविद्यालय पुस्तकालय को भेंट की गईं। प्रयास संस्थान अध्यक्ष डॉ. दुलाराम सहारण एवं पूर्व आईएएस सुनील धारीवाल ने प्राचार्य आशा कोठारी को पुस्तकें सौंपीं। अंचल के करीब 30 लेखकों की 100 से अधिक पुस्तकों की पांच-पांच प्रतियां इस योजना के तहत पुस्तकालय के लिए खरीदी गईं।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रो. धारीवाल के चित्र पर पुष्पांजलि से हुई। स्वागत भाषण प्रयास संस्थान अध्यक्ष डॉ. दुलाराम सहारण ने दिया। साहित्यकार अशोक अनुराग, स्नेहलता शर्मा, राजेंद्र मुसाफिर, किशोर कुमार निर्वाण, आशीष गौतम, डॉ. बजरंग बगड़िया, मंगल व्यास भारती सहित लेखकों ने अपनी पुस्तकें प्रयास संस्थान को भेंट कीं। कार्यक्रम में इंजीनियर सोहनलाल फगेड़िया, एडवोकेट बजरंगलाल शर्मा, संतोष मासूम, श्यामसुंदर शर्मा, केआर पाटवाल, सुभाष मेघवाल, अशोक कुमार डूडी, प्रो. हिमांश महला, डॉ. कृष्णा जाखड़ और श्रेयांश धारीवाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे। धन्यवाद प्राचार्य आशा कोठारी ने दिया और संचालन प्रो. कमल सिंह कोठारी ने किया।

Related Articles