चूरू सहकारी भंडार की वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न
मेडिकल व्यवसाय में कमी से हुई हानि पर जताई चिंता, उपभोक्ता व्यवसाय बढ़ाने पर जोर
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार की वार्षिक साधारण सभा की बैठक प्रधान कार्यालय में अध्यक्ष मोहनलाल गढ़वाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में उपाध्यक्ष राकेश कुमार ओझा, संचालक मंडल सदस्य भंवरलाल खीचड़, रणजीत सिंह, दीपिका सैनी, सरिता शर्मा, सहकारी बैंक की अधिशासी अधिकारी रंजना स्वामी सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
भंडार के वरिष्ठ कर्मचारी राजेंद्र कुमार ठठेरा ने गत साधारण सभा की कार्यवाही का विवरण प्रस्तुत किया। इसके बाद वर्ष 2025-26 की अंकेक्षण रिपोर्ट और अंकेक्षण आपत्ति पूर्ति रिपोर्ट सदन के समक्ष रखी गई। सदस्यों ने रिपोर्ट पर चर्चा करते हुए आरजीएचएस योजना के चलते भंडार के चिकित्सा व्यवसाय में आई कमी से हुई हानि पर चिंता जताई। सदस्यों ने उपभोक्ता व्यवसाय बढ़ाने के साथ नई व्यापारिक योजनाएं तैयार कर लागू करने का सुझाव दिया।
सभा में सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक मदनलाल शर्मा, भंडार के पूर्व अध्यक्ष फतेहचंद सोती और सदस्य अजीत सिंह शेखावत ने भी व्यवसाय बढ़ाने के सुझाव दिए। सदन ने अंकेक्षण रिपोर्ट, अंकेक्षण आपत्ति पूर्ति सहित सभी प्रस्तावों का अनुमोदन किया।
अध्यक्ष मोहनलाल गढ़वाल और महाप्रबंधक हेमंत कुमार मीणा ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार जताया। संचालन में भंडार के कार्मिक विनोद शर्मा, सुदर्शन जोशी, राहुल शर्मा और दुलीचंद सैनी ने सहयोग किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2406233


