श्रीमाधोपुर में SBI कियोस्क संचालक से एक लाख लूटे:तीन बदमाशों ने की मारपीट, टायर पंचर कर मौके से भागे
श्रीमाधोपुर में SBI कियोस्क संचालक से एक लाख लूटे:तीन बदमाशों ने की मारपीट, टायर पंचर कर मौके से भागे
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर शहर में गुरुवार रात एक एसबीआई कियोस्क संचालक से एक लाख रुपए लूट लिए गए। तीन नकाबपोश बदमाशों ने बाइक सवार युवक को रोककर मारपीट की और पैसे छीन लिए। वारदात के बाद बदमाश पीड़ित की बाइक का टायर पंचर कर मौके से भाग गए।
पीड़ित ने दर्ज कराया मामला
इस मामले में शुक्रवार शाम श्रीमाधोपुर थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
श्रीमाधोपुर के बाजार में कियोस्क
कंचनपुर निवासी रामकिशोर यादव ने पुलिस को बताया- श्रीमाधोपुर के फैंसी बाजार में उनका एसबीआई कियोस्क है। मकान पर आरसीसी डलवाने के लिए लोहे की सरियों का भुगतान करने के लिए वह घर से 50 हजार रुपए लेकर आए थे। हालांकि, उनके बड़े भाई ने सरियों का भुगतान ऑनलाइन कर दिया था। इसके बाद रामकिशोर ने श्रीमाधोपुर के गोशाला रोड पर एक परिचित से 50 हजार रुपए उधार लिए। इस तरह उनके पास कुल एक लाख रुपए जमा हो गए थे।
तीन बदमाशों ने बाइक को रोका
गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे रामकिशोर ने अपना कियोस्क बंद किया। मेडिकल स्टोर से दवा लेने के बाद वह बाइक से कंचनपुर स्थित अपने घर के लिए निकले। सीडब्ल्यूसी गोदाम से आगे शराब के ठेके के पास कंचनपुर जाने वाले रास्ते पर करीब 150 मीटर आगे तीन बदमाश बाइक पर आए। बदमाशों ने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे। उन्होंने अपनी बाइक रामकिशोर की बाइक के आगे लगाकर उन्हें रोक लिया।
मारपीट कर पैसे निकाले
रामकिशोर ने बताया कि बदमाशों ने उनके साथ मारपीट और छीनाझपटी की। उन्होंने रामकिशोर की जेब में रखे एक लाख रुपए निकाल लिए। इस दौरान उनका हेलमेट भी फेंक दिया गया। बदमाशों के चंगुल से छूटकर रामकिशोर पास के एक मकान की तरफ भागे और शोर मचाया। इसके बाद बदमाश उनकी बाइक का टायर पंचर कर मौके से भाग गए।
सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस
रामकिशोर ने फोन कर अपने परिवार और पुलिस को घटना की जानकारी दी। थानाधिकारी दिनेश कुमार मीणा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की पहचान और तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2406091

