[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर जिला क्रिकेट संघ के प्रतिनिधित्व पर सवाल:RCA चुनाव से पहले निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच होने तक प्रक्रिया से बाहर रखने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

सीकर जिला क्रिकेट संघ के प्रतिनिधित्व पर सवाल:RCA चुनाव से पहले निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच होने तक प्रक्रिया से बाहर रखने की मांग

सीकर जिला क्रिकेट संघ के प्रतिनिधित्व पर सवाल:RCA चुनाव से पहले निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच होने तक प्रक्रिया से बाहर रखने की मांग

नीमकाथाना : राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) के 29 सितंबर को प्रस्तावित चुनाव से पहले सीकर जिला क्रिकेट संघ के प्रतिनिधित्व को लेकर सवाल उठे हैं। राजेश बाजिया, बलवीर खैरवा, राजेंद्र झुरिया, पार्षद देवेंद्र बिजारणियां, छाजूराम मंगावा और कैलाश जाट ने निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर सीकर जिला क्रिकेट संघ के प्रतिनिधित्व की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि जांच पूरी होने तक सीकर जिला क्रिकेट संघ को चुनाव प्रक्रिया से अलग रखा जाए।

2004 से अब तक हुए चुनावों में क्लबों की वैधता पर सवाल

बलवीर खैरवा ने बताया कि सीकर जिला क्रिकेट संघ की कार्यप्रणाली को लेकर पहले भी सीकर जिला कलेक्टर और रजिस्ट्रार के समक्ष शिकायत की जा चुकी है। शिकायत में मान्यता प्राप्त क्लबों की वास्तविक स्थिति के साथ वर्ष 2004 से 2026 तक हुए चुनावों में मतदान करने वाले क्लबों और उनके प्रतिनिधियों की वैधता पर सवाल उठाए गए हैं।

कुछ मान्यता प्राप्त क्लबों के सक्रिय नहीं होने का आरोप

खैरवा ने आरोप लगाया कि क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त कुछ क्लब जमीन पर सक्रिय रूप से काम नहीं कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें चुनाव में मतदान का अधिकार दिए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने संबंधित क्लबों की सदस्यता, सक्रियता और वैधता की जांच कराने की मांग की है।

RCA चुनाव में प्रतिनिधि की पात्रता जांचने की मांग

ज्ञापन में RCA चुनाव में सीकर जिला क्रिकेट संघ के प्रतिनिधि की पात्रता और उसके वोट देने के अधिकार की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही जिन क्लबों के आधार पर जिला क्रिकेट संघ का प्रतिनिधित्व तय किया जा रहा है, उनकी वास्तविक स्थिति की भी जांच कराने की मांग की गई है।

बलवीर खैरवा ने कहा कि यह मांग किसी व्यक्ति के पक्ष या विपक्ष में नहीं है। उद्देश्य RCA की चुनाव प्रक्रिया में पात्र जिला क्रिकेट संघों और वास्तविक रूप से मान्यता प्राप्त एवं सक्रिय क्लबों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना है। उन्होंने 29 सितंबर को होने वाले चुनाव को देखते हुए निर्वाचन अधिकारी से मामले में जल्द निर्णय लेने की अपील की है।

Related Articles