[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निःशुल्क आयुर्वेदिक शिविर में 71 रोगी लाभान्वित, दमा-गठिया और मधुमेह की जांच कर दिया परामर्श


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

निःशुल्क आयुर्वेदिक शिविर में 71 रोगी लाभान्वित, दमा-गठिया और मधुमेह की जांच कर दिया परामर्श

निःशुल्क आयुर्वेदिक शिविर में 71 रोगी लाभान्वित, दमा-गठिया और मधुमेह की जांच कर दिया परामर्श

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : भारतीय सेवा समाज के संस्थापक स्वामी कृष्णानंदजी महाराज की प्रेरणा से शारदा क्रोपकेम, मुंबई के आर्थिक सौजन्य तथा सामाजिक विकास हेरिटेज एंड वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन फाउंडेशन, अलायंस क्लब नवलगढ़ लार्ड कृष्णा एवं श्रीरामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान, चिड़ावा के सहयोग से जांगिड़ अस्पताल नवलगढ़ में 146वां निःशुल्क दमा, गठिया एवं मधुमेह आयुर्वेदिक शिविर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन महेश मिश्रा ने किया। इस अवसर पर अतिथियों एवं आयोजकों ने स्वर्गीय कृष्णानंदजी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्य अतिथि ने कहा कि अलायंस क्लब की ओर से नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे दमा एवं मधुमेह शिविर लोगों के लिए लाभकारी साबित हो रहे हैं। शिविर में दिल्ली से आए आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. महावीर सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ कुल 71 रोगियों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया।

शिविर संयोजक डॉ. दयाशंकर जांगिड़ ने बताया कि रोगियों को एक्सपोर्ट क्वालिटी की आयुर्वेदिक दवाइयां पूरे एक माह के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने बताया कि नियमित रूप से प्रत्येक माह की 24 तारीख को शिविर आयोजित किया जाता है, जिससे आयुर्वेदिक उपचार का लाभ लेने वाले लोगों को निरंतर सुविधा मिल सके।

कार्यक्रम में डॉ. दयाशंकर जांगिड़, प्रांतपाल मनोज कुमार रूनला, मेजर डीपी शर्मा, जगदीश प्रसाद जांगिड़, मुरली मनोहर चोबदार, प्रदीप शेखावत, रामकुमार सिंह राठौड़, वृक्षमित्र श्रवण कुमार जाखड़, ओमप्रकाश सैन, योगेश सोनी, डॉ. मनीष, डॉ. मीनाक्षी जांगिड़, डॉ. शिखरचंद जैन, सीताराम घोड़ेला, सज्जन जोशी, नेमीचंद चोबदार, रमाकांत सोनी एवं गंगाधर मील सहित जांगिड़ अस्पताल के कर्मचारियों ने उपस्थित रहकर सहयोग किया।

Related Articles