गोल्याणा में स्काउट गाइड रैली में हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं
कैम्प क्राफ्ट प्रदर्शनी और विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर
लोहार्गल : राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड संघ नवलगढ़ के तत्वावधान में गोरा शक्ति मंदिर गोल्याणा में 23 सितंबर से आयोजित प्रतियोगिता रैली में शुक्रवार को कैम्प क्राफ्ट प्रदर्शनी और विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि लोहार्गल ग्राम पंचायत प्रशासक जगमोहन सिंह शेखावत रहे।
रैली संयोजक डॉ. रामावतार सबलानिया ने बताया कि शिविर में स्काउट-गाइड अनुशासन के साथ उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिताओं के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और हुनर का प्रदर्शन किया।
रैली के संचालन में सचिव महेश कुमार मार्शल, रोशन कुमार सैनी, दशरथ लाल सैनी, सुल्तान सिंह सैनी, मोतीलाल भार्गव, महेश कुमार, राकेश कुमावत, राजवीर सिंह, भंवरलाल, गिरधारीलाल शर्मा, रूक्मानंद खत्री, कविराज आर्य, मौजीराम बजाड़, सरोज यादव, महेंद्र कुमार यादव, शिव प्रसाद वर्मा, अमन कुमार, पारुल, पलक, मीनाक्षी और वंशिका कुमावत सहित अन्य ने सहयोग किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2405924


