सीकर अरबन को-ऑपरेटिव बैंक की 34वीं वार्षिक साधारण सभा
आरबीआई के प्रतिबंध हटने के बाद प्रगति पर जोर, ऋण वसूली और डिजिटल बैंकिंग प्राथमिकता
सीकर : सीकर अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की 34वीं वार्षिक साधारण सभा प्रधान जी का जाव में बैंक अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जोशी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। सभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के कार्य परिणाम, अंकेक्षित तुलन-पत्र, लाभ-हानि खाते और आय-व्यय का अनुमोदन किया गया। वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित बजट को भी चर्चा के बाद मंजूरी दी गई।
बैंक अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जोशी ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बैंक पर लगाए गए प्रतिबंध हटने के बाद बैंक प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बदलते बैंकिंग परिवेश में बैंक को आधुनिक तकनीक और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं से मजबूत बनाने पर जोर दिया जा रहा है। खाताधारकों और अंशधारकों के हितों की सुरक्षा बैंक की प्राथमिकता है।
उन्होंने बताया कि बकाया ऋण की वसूली के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है, जिसे जल्द लागू किया जाएगा। बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसे सदस्यों ने अनुमोदित किया। पिछली सभा की कार्यवाही की पुष्टि सहित सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई।
सभा में बताया गया कि बैंक ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में कर देयताओं से पूर्व 1 करोड़ 10 लाख रुपए का परिचालन लाभ अर्जित किया। चालू वित्तीय वर्ष में भी बैंक लगातार आठवें वर्ष परिचालन लाभ की स्थिति में है और अब तक करीब 15 लाख रुपए का परिचालन लाभ दर्ज किया गया है।
संचालक मंडल और प्रतिनिधि सभा के सदस्यों ने बैंक की कार्यप्रणाली एवं भविष्य की रणनीति पर विचार रखे। उपाध्यक्ष सांवरमल सैनी ने सभी सदस्यों और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2405924


