[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एसके अस्पताल के सीटी स्कैन केंद्र को एनएबीएच मान्यता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

एसके अस्पताल के सीटी स्कैन केंद्र को एनएबीएच मान्यता

गुणवत्तापूर्ण जांच और मरीजों की सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि

सीकर : राजकीय मेडिकल कॉलेज सीकर के सभागार में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें एसके अस्पताल सीकर के सीटी स्कैन केंद्र को एनएबीएच मान्यता मिलने की उपलब्धि पर चर्चा की गई। अतिथियों ने इसे चिकित्सा सेवाओं में गुणवत्ता, मरीजों की सुरक्षा और बेहतर जांच सुविधाओं की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम में राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार, एसके अस्पताल अधीक्षक डॉ. प्रियंका अमन, सीएमएचओ डॉ. अशोक कुमार महरिया, जिला कलेक्टर आशीष मोदी, पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक और सोनी सिटी एमआरआई सेंटर के निदेशक मोहित सोनी मौजूद रहे।

वक्ताओं ने कहा कि एनएबीएच मान्यता निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप सुरक्षित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इससे जांच प्रक्रियाओं में गुणवत्ता और मानकीकरण को बढ़ावा मिलेगा तथा मरीजों को अधिक विश्वसनीय जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।

कार्यक्रम में हृदय स्वास्थ्य और सीटी कोरोनरी जांच के प्रति जागरूकता पर भी जोर दिया गया। वक्ताओं ने आमजन से चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार स्वास्थ्य जांच करवाने और 45 वर्ष की आयु के बाद हृदय स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहने की अपील की। बताया गया कि चिकित्सकीय सलाह के अनुसार सीटी कोरोनरी जांच से हृदय की कोरोनरी धमनियों का बिना शल्य प्रक्रिया के परीक्षण किया जा सकता है।

अतिथियों ने एसके अस्पताल के सीटी स्कैन केंद्र को एनएबीएच मान्यता मिलने पर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इससे सीकर सहित आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर और सुरक्षित जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

Related Articles