[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान

जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान

झुंझुनूं : निकटवर्ती इंडाली ग्राम पंचायत के महात्मा गांधी शहीद घनश्याम राजकीय विद्यालय में शुक्रवार को जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थियों ने विजेता टीमों व खिलाड़ियों का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

संस्था प्रधान सुरेन्द्र कुमार डूडी ने बताया कि 17 वर्षीय छात्र वर्ग टेबल टेनिस में लक्की, अमित व जसवंत की टीम ने जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 14 वर्षीय छात्र वर्ग में मोहित भेड़ा, जिगर कुमावत, अव्वल बुडानिया, शिवम सिंह व प्रियांशु की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 14 वर्षीय छात्रा वर्ग टेबल टेनिस में कृष्णा, अनन्या व खुशी कंवर की टीम तृतीय रही। वहीं लॉन टेनिस में कृष्णा, लक्ष्मी, शिवानी व गुंजन की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

राज्य स्तर के लिए चयनित लक्की पुत्र दलीय सिंह, अमन पुत्र आनंद कांटीवाल, लक्ष्मी पुत्री संजय कांटीवाल और कृष्णा पुत्री उपेन्द्र सिंह का भी सम्मान किया गया। सभी खिलाड़ियों को माल्यार्पण कर पदक, साफा, प्रशस्ति-पत्र और ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार डूडी ने टेबल टेनिस खिलाड़ी लक्की के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का सम्पूर्ण खर्च वहन करने की घोषणा की।

समारोह में अभिभावक रामवतार लमोरिया, आनंद कांटीवाल, शीशराम कांटीवाल व विकास कुमावत सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। संचालन वरिष्ठ अध्यापक सुशील कुमार सैनी ने किया।

Related Articles