[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ड्राइवर रास्ता भटका, पुलिया पर चढ़कर डिवाइडर से भिड़ी कार:गाड़ी में फंसने से दोनों पैर फ्रेक्चर हुए, लोगों ने बचाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ड्राइवर रास्ता भटका, पुलिया पर चढ़कर डिवाइडर से भिड़ी कार:गाड़ी में फंसने से दोनों पैर फ्रेक्चर हुए, लोगों ने बचाया

ड्राइवर रास्ता भटका, पुलिया पर चढ़कर डिवाइडर से भिड़ी कार:गाड़ी में फंसने से दोनों पैर फ्रेक्चर हुए, लोगों ने बचाया

झुंझुनूं : झुंझुनूं शहर में पुलिस लाइन के पास निर्माणाधीन पुलिया पर सुरक्षा इंतजामों की कमी के बीच देर रात बड़ा हादसा हो गया। ड्राइवर के रास्ता भटकने के कारण एक कार निर्माणाधीन पुलिया पर चढ़ गई। कार पहले पिलर से टकराई और फिर उछलकर डिवाइडर से जा भिड़ी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। हादसे में ड्राइवर के दोनों पैर फ्रेक्चर हो गए। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे कार से बाहर निकाला और हॉस्पिटल पहुंचाया। हादसा देर रात करीब एक बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार, माखर निवासी सोनू कार लेकर जा रहा था। इसी दौरान रास्ता भटकने के कारण उसकी कार पुलिस लाइन के पास निर्माणाधीन पुलिया पर चढ़ गई। आगे जाकर कार पुलिया के पिलर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार उछलकर डिवाइडर से जा भिड़ी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक अंदर ही फंस गया।

न बैरिकेडिंग, न सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम

हादसे के बाद निर्माणाधीन पुलिया पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। मौके पर पर्याप्त बैरिकेडिंग और चेतावनी के संकेत नहीं होने से रात के समय वाहन चालकों को निर्माणाधीन रास्ते का अंदाजा लगाना मुश्किल हो सकता है। निर्माण स्थल पर आने-जाने वाले वाहनों को रोकने और सुरक्षित रास्ते की जानकारी देने के इंतजाम जरूरी हैं। हादसे ने निर्माण कार्य के दौरान वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर जिम्मेदार विभाग की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

धमाके की आवाज सुनकर पहुंचे लोग, ड्राइवर को बचाया

कार की टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। ड्राइवर सोनू कार के अंदर फंसा हुआ था। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। घायल को बीडीके हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। हादसे में ड्राइवर के दोनों पैर फ्रेक्चर हो गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet