हनुमान बेनीवाल को सर्किट-हाउस में कमरा देने से मना किया:मैनेजर से बहस हुई, कलेक्टर से बात के बाद खोला; बोले- आचार संहिता गांवों में लागू
हनुमान बेनीवाल को सर्किट-हाउस में कमरा देने से मना किया:मैनेजर से बहस हुई, कलेक्टर से बात के बाद खोला; बोले- आचार संहिता गांवों में लागू
झुंझुनूं : झुंझुनूं में नागौर सांसद और आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल को सर्किट हाउस में कमरा देने से मना कर दिया। इस पर सांसद का सर्किट हाउस मैनेजर मनोहरलाल कोहली से विवाद हो गया और दोनों में बहस हो गई। कफी देर बाद कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग से बातचीत के बाद मैनेजर ने हॉल और कमरा खोल दिया। बेनीवाल ने वहीं पर मीडिया से बातचीत की। मामला शुक्रवार शाम 5.30 बजे हुआ। इसका वीडियो भी सामने आया है। सांसद बेनीवाल अग्निवीर योजना के विरोध में आंदोलन की शुरुआत झुंझुनूं से करने की घोषणा को लेकर मीडिया से बातचीत करने आए थे।

समर्थकों के साथ सर्किट हाउस पहुंचे थे
जानकारी के अनुसार- सांसद हनुमान बेनीवाल अपने समर्थकों के साथ सर्किट हाउस पहुंचे थे। वहां मैनेजर मनोहरलाल कोहली ने जिले में पंचायत चुनाव के चलते आचार संहिता लागू होने का हवाला दिया। ऐसे में विधायक और सांसद सर्किट हाउस में नहीं ठहर सकते। स्पष्ट निर्देश नहीं होने का हवाला देते हुए मैनेजर ने कमरा देने से इनकार कर दिया।
आचार संहिता में जनप्रतिनिधियों के रुकने पर रोक नहीं
सांसद हनुमान बेनीवाल ने मैनेजर मनोहरलाल से कहा कि आचार संहिता के दौरान जनप्रतिनिधियों के रुकने पर रोक नहीं है, बल्कि राजनीतिक गतिविधियां करने पर प्रतिबंध है। उन्होंने कहा कि आचार संहिता ग्रामीण क्षेत्र में लागू है, शहर में नहीं। ऐसे में उन्हें सर्किट हाउस में रुकने से नहीं रोका जा सकता।
वीडियो बना रहे लोगों से मोबाइल बंद करवाए
इस दौरान वहां मौजूद लोग पूरे घटनाक्रम की मोबाइल से रिकॉर्डिंग करने लगे। बेनीवाल समर्थकों ने रिकॉर्डिंग कर रहे लोगों के मोबाइल बंद करवा दिए।
सर्किट हाउस मैनेजर मनोहरलाल कोहली ने कहा
बेनीवाल भीड़ के साथ अचानक सर्किट हाउस पहुंचे थे। मैंने उनसे निवेदन किया था। चुनाव आचार संहिता लगी हुई है। ऐसे में प्रेस कॉन्फ्रेंस या मीटिंग के लिए कमरा नहीं दे सकते। उन्होंने कलेक्टर से बात की। फिर कमरा खोला गया।
आचार संहिता कहां है, ग्रामीण इलाके में चुनाव है। हम कोई चुनावी गतिविधि करने नहीं गए थे। ऐसे ही मना करने लगे। पहले बुक नहीं करवाया था। कलेक्टर के कहने के बाद मैनेजर ने कमरा दिया। – हनुमान बेनीवाल सांसद
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2536529


