CISF जवान अनिल कुमार का सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार:ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आया था, दोनों बेटियां भावुक; छोटे भाई ने मुखाग्नि दी
CISF जवान अनिल कुमार का सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार:ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आया था, दोनों बेटियां भावुक; छोटे भाई ने मुखाग्नि दी
काजला : झुंझुनूं जिले की ग्राम पंचायत काजला के काजला का बास निवासी CISF जवान अनिल कुमार की 13 नवंबर को ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।
कुहाड़वास से काजला का बास तक तिरंगा यात्रा
शनिवार को उनकी पार्थिव देह कुहाड़वास से काजला का बास तक तिरंगा यात्रा के रूप में लाई गई। ग्रामीणों और क्षेत्र के लोगों ने यात्रा में शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई दी।
छोटे भाई ने मुखाग्नि दी
काजला का बास में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। छोटे भाई मंजीत ने मुखाग्नि दी।
साल 2012 में CISF में भर्ती हुए थे।
अनिल कुमार सुभाषचंद्र के बेटे थे। साल 2012 में CISF में भर्ती हुए थे। उनके पिता सुभाषचंद्र पूर्व सैनिक हैं। अनिल कुमार का विवाह वर्ष 2002 में हरियाणा के बाढड़ा, जिला भिवानी में हुआ था।
पिता सुभाषचंद्र भी पूर्व सैनिक
उनके परिवार में दो बेटियां अपूर्वा और अपेक्षा, छोटा भाई मंजीत और तीन बड़ी बहनें हैं। अंतिम विदाई के दौरान ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।





देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2536510


