घर से ढाई लाख कैश और लाखों की ज्वेलरी चोरी:बोले- मकान में रिपेयरिंग कराने की रकम ले गए; रेकी करने की आशंका
घर से ढाई लाख कैश और लाखों की ज्वेलरी चोरी:बोले- मकान में रिपेयरिंग कराने की रकम ले गए; रेकी करने की आशंका
सुलताना : झुंझुनूं के सुलताना कस्बे में वार्ड नंबर 20 स्थित विनोद कुमार के मकान से चोरों ने ढाई लाख रुपए और सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। पीड़ित के पुत्र नरेश कुमार ने बताया कि घर में रिपेयरिंग का काम करवाना था। इसके लिए परिवार ने करीब 2 से ढाई लाख रुपए की नकदी घर में रखी हुई थी। चोर यह नकदी भी अपने साथ ले गए। इसके अलावा घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और कीमती कपड़ों पर भी हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामान की कुल कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है।
वारदात के समय घर में अकेली थीं मां
परिजनों के अनुसार, जिस समय चोरी की वारदात हुई, उस समय घर में नरेश कुमार की मां अकेली थीं। चोरों ने देर रात मौका देखकर मकान में चोरी की। आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने वारदात से पहले मकान की रेकी की।
मौके पर जुटे ग्रामीण, पुलिस ने शुरू की जांच
चोरी की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मकान का निरीक्षण कर घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि चोरों के आने-जाने के रास्ते और उनकी पहचान के बारे में जानकारी मिल सके।


देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2536514


