जसरापुर में चौथे चरण का मतदान थमा, 66.02% वोटिंग हुई:9 बूथों पर 5715 मतदाताओं ने डाले वोट; 20 नवंबर को नतीजे
जसरापुर में चौथे चरण का मतदान थमा, 66.02% वोटिंग हुई:9 बूथों पर 5715 मतदाताओं ने डाले वोट; 20 नवंबर को नतीजे
खेतड़ी : पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। जसरापुर के मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें नजर आईं। सुबह के समय महिला मतदाताओं की विशेष भीड़ देखने को मिली। महिलाएं कतारों में खड़ी होकर अपनी बारी का इंतजार करती नजर आईं। कई महिलाओं को मतदान के लिए करीब 1 से 2 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। वहीं बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं में भी मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिला।
मतदान के दौरान प्रत्येक मतदाता ने दो वोट डाले। इनमें एक वोट जिला परिषद सदस्य तथा दूसरा वोट पंचायत समिति सदस्य के लिए डाला गया। ग्राम पंचायत जसरापुर में कुल 8656 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें 4576 पुरुष एवं 4080 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए शहीद भीम सिंह शौर्य चक्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जसरापुर में कुल 9 मतदान बूथ बनाए गए थे।
सुबह 10 बजे तक 16.17 प्रतिशत मतदान
रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत जसरापुर के नौ मतदान बूथों पर सुबह 10 बजे तक 8656 मतदाताओं में से 1400 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान कुल 16.17 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण
मतदान के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी परशुराम धानका ने जसरापुर के मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
शाम 6 बजे तक 5715 मतदाताओं ने किया मतदान
रिटर्निंग अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि शाम 6 बजे तक सभी नौ बूथों पर मतदान संपन्न हुआ। बूथ संख्या 31 से 39 तक कुल 8656 मतदाताओं में से 5715 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार कुल मतदान प्रतिशत 66.02 प्रतिशत रहा।
बूथवार मतदान की स्थिति
बूथ संख्या 31 पर वार्ड संख्या 1 एवं 2 के कुल 1082 मतदाताओं में से 789 ने मतदान किया। बूथ संख्या 32 पर वार्ड संख्या 3, 4 एवं 6 के 1024 मतदाताओं में से 628 ने वोट डाले। बूथ संख्या 33 पर वार्ड संख्या 5, 7 एवं 8 के 1127 मतदाताओं में से 694 ने मतदान किया।
इसी प्रकार बूथ संख्या 34 पर वार्ड संख्या 9 एवं 10 के 1024 मतदाताओं में से 562 ने, बूथ संख्या 35 पर वार्ड संख्या 11 एवं 12 के 1047 मतदाताओं में से 692 ने तथा बूथ संख्या 36 पर वार्ड संख्या 13 एवं 14 के 926 मतदाताओं में से 646 ने मतदान किया।
बूथ संख्या 37 पर वार्ड संख्या 15 एवं 16 के 1086 मतदाताओं में से 775 ने, बूथ संख्या 38 पर वार्ड संख्या 17 एवं 18 के 1057 मतदाताओं में से 748 ने तथा बूथ संख्या 39 पर वार्ड संख्या 19 के 283 मतदाताओं में से 181 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
देखें मतदान से जुड़े PHOTOS…






देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2536499


