[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में ज्वैलर्स से गहने लेकर भागने की कोशिश:दुकानदार ने रोका तो आरोपी ने पिस्तौल दिखाकर डराया, शोर सुनकर गहने छोड़कर भागा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में ज्वैलर्स से गहने लेकर भागने की कोशिश:दुकानदार ने रोका तो आरोपी ने पिस्तौल दिखाकर डराया, शोर सुनकर गहने छोड़कर भागा

सिंघाना में ज्वैलर्स से गहने लेकर भागने की कोशिश:दुकानदार ने रोका तो आरोपी ने पिस्तौल दिखाकर डराया, शोर सुनकर गहने छोड़कर भागा

सिंघाना : सिंघाना कस्बे के पुराने बाजार में शुक्रवार शाम एक ज्वैलर्स की दुकान पर लूट की कोशिश का मामला सामने आया। हेलमेट पहनकर पहुंचे एक युवक ने गहने दिखाने के बहाने दुकान मालिक से आभूषण लिए और उन्हें लेकर भागने लगा। दुकानदार ने विरोध किया तो आरोपी ने थैले से पिस्तौल निकालकर उसे डराने का प्रयास किया। हालांकि बाजार में शोर-शराबा होने और लोगों के जुटने पर आरोपी गहने छोड़कर फरार हो गया।

गहने लेकर भागने लगा युवक, विरोध करने पर निकाली पिस्तौल

जानकारी के अनुसार सिंघाना कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित बंशीधर सुशील कुमार ज्वैलर्स की दुकान पर शाम करीब 6 बजे हेलमेट पहने एक युवक पहुंचा। उसने दुकान मालिक सुशील कुमार से गहने दिखाने के लिए कहा। दुकानदार ने जब उसे आभूषण दिखाए तो युवक ने गहने उठाए और लेकर भागने का प्रयास किया।

इस पर सुशील कुमार ने उसे रोकने की कोशिश की और शोर मचाया। खुद को घिरता देख युवक ने थैले से पिस्तौल निकालकर दुकानदार को डराने का प्रयास किया। मुख्य बाजार में भीड़ होने और आसपास के लोगों के शोर मचाने पर आरोपी गहने छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी बाइक लेकर मौके से भागा।

दुकानदार ने आरोपी से गहने छीन लिए।
दुकानदार ने आरोपी से गहने छीन लिए।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद आसपास के दुकानदार और लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर सिंघाना पुलिस पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।

वारदात से व्यापारियों में चिंता, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

दिनदहाड़े मुख्य बाजार में ज्वैलर्स की दुकान पर हुई इस घटना से व्यापारियों में चिंता है। व्यापारियों ने बाजार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और ऐसी वारदातों पर अंकुश लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। बदमाशों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से व्यापारियों में भय बना हुआ है।

एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की जानकारी जुटा रही है। जल्द ही वारदात में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet