फतेहपुर रोड पर 99 स्टोर में लगी आग:2 लाख से ज्यादा का सामान जला,15 मिनट में काबू पाया
फतेहपुर रोड पर 99 स्टोर में लगी आग:2 लाख से ज्यादा का सामान जला,15 मिनट में काबू पाया
सीकर : सीकर के फतेहपुर रोड पर शनिवार रात 9 बजे बाद शॉर्ट सर्किट से 99 स्टोर पर आग लग गई। आग लगने के चलते करीब 2 लाख का सामान जल गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। जिन्होंने लोगों के सहयोग से करीब 15 मिनट में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।
कोतवाली पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल कल्याण सिंह के अनुसार आग लगने की सूचना मिली। ऐसे में कांस्टेबल संदीप और विजेंद्र के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल की गाड़ी को भी मौके पर बुलाया गया। करीब 15 मिनट में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। आग लगने के चलते करीब 2 लाख का सामान जल गया। आग लगने का कारण प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट होना है।

उत्तर प्रदेश का रहने वाला इरशाद फतेहपुर रोड पर 99 स्टोर चला रहा था। आज रात को अचानक स्टोर से धुआं उठना शुरू हुआ। आसपास के लोगों ने यह देखकर अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और सूचना दी। स्टोर पर 99 रुपए में प्लास्टिक के आइटम, कपड़े सहित अन्य सामान बेचा जाता था। स्टोर में प्लास्टिक आइटम ज्यादा थी जिसके चलते आगे ज्यादा फैल गई थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2536545

