[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में BJP नेता के खिलाफ पुतला फूंका:उपसभापति चुनाव में क्रॉस वोटिंग के आरोप; जयश्री दाधीच बोले- मैंने तनसुख लाल को ही वोट दिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ में BJP नेता के खिलाफ पुतला फूंका:उपसभापति चुनाव में क्रॉस वोटिंग के आरोप; जयश्री दाधीच बोले- मैंने तनसुख लाल को ही वोट दिया

सुजानगढ़ में BJP नेता के खिलाफ पुतला फूंका:उपसभापति चुनाव में क्रॉस वोटिंग के आरोप; जयश्री दाधीच बोले- मैंने तनसुख लाल को ही वोट दिया

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ नगर परिषद उपसभापति चुनाव में भाजपा प्रत्याशी तनसुख लाल प्रजापत की हार के बाद पार्टी के भीतर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। बुधवार शाम गीदड़ चौक में सैकड़ों लोगों ने राजस्थान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री जयश्री दाधीच समेत कुछ भाजपा पार्षदों का पुतला जलाया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ लोगों ने निर्दलीय पार्षदों के साथ मिलकर क्रॉस वोटिंग की, जिससे पार्टी के उपसभापति प्रत्याशी तनसुख लाल चुनाव हार गए। मंगलवार को हार के बाद तनसुख लाल ने भी इस तरह के आरोप लगाए थे।

पार्षद मीरा देवी ने बाड़ाबंदी में क्रॉस वोटिंग के लिए कहने का लगाया आरोप

वार्ड नंबर 22 से निर्वाचित पार्षद मीरा देवी ने आरोप लगाया कि बाड़ाबंदी के दौरान कई पार्षदों को क्रॉस वोटिंग के लिए कहा गया था। बुधवार को भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता बाबूलाल कुलदीप ने भी मामले को लेकर अपनी सफाई रखी।

सुजानगढ़ नगर परिषद के उपसभापति चुनाव में बहुमत के बावजूद भाजपा प्रत्याशी तनसुख लाल प्रजापत को कांग्रेस की सोनिका ने दो वोट से हरा दिया था। इसके बाद से चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर भाजपा के भीतर विवाद सामने आया है।

जयश्री दाधीच बोलीं- आरोप गलत और बेबुनियाद

अपने खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों पर जयश्री दाधीच ने कहा कि ये आरोप गलत और बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने केवल अपने हक के लिए टिकट की दावेदारी की थी। जयश्री दाधीच ने कहा, “मैं तनसुख लाल को अपना आदर्श मानती हूं और मैंने वोट भी उन्हें ही दिया है। मेरे खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों से मुझे बहुत दुख है।”

Related Articles