राजगढ़ में विजयी पार्षद के जुलूस के दौरान झगड़ा:मोहल्ला नरहड़ियान में हुआ विवाद, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
राजगढ़ में विजयी पार्षद के जुलूस के दौरान झगड़ा:मोहल्ला नरहड़ियान में हुआ विवाद, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
राजगढ़ : राजगढ़ के मोहल्ला नरहड़ियान में नगर पालिका चुनाव के बाद विजयी पार्षद के जुलूस के दौरान झगड़ा होने का आरोप सामने आया है। इस मामले में दोनों पक्षों ने बुधवार और गुरुवार की रात घटना को लेकर राजगढ़ थाने में अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई हैं।
एक पक्ष मोहम्मद शाहिद पुत्र सदीक मोहम्मद खींची निवासी वार्ड 25 राजगढ़ का है। दूसरा पक्ष मांडू खां पुत्र कुरड़े खां चौहान निवासी वार्ड 25 राजगढ़ का है। दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं।

आरोप है कि जुलूस के दौरान जानबूझकर गलत हरकतें की गईं और गलत आरोप लगाए गए। साथ ही, घरों के अंदर तक पटाखे फेंके गए। इस घटना में आयशा को चोट लगने का भी आरोप है।
मामले की खबर मिलने पर नगर पालिका अध्यक्ष राकेश पूनियां, विद्युत निगम के सेवानिवृत्त एमडी और पार्षद निसार मोहम्मद चौहान सहित कई लोग थाने पहुंचे। उन्होंने थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग को पूरी बात बताई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2403623


