[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में श्री रामलीला परिषद ने शुरू किया पूर्वाभ्यास:गणेश वंदना के साथ कलाकारों की सूची बनी, पहले दिन की लीला का रिहर्सल हुआ

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में श्री रामलीला परिषद ने शुरू किया पूर्वाभ्यास:गणेश वंदना के साथ कलाकारों की सूची बनी, पहले दिन की लीला का रिहर्सल हुआ

चिड़ावा में श्री रामलीला परिषद ने शुरू किया पूर्वाभ्यास:गणेश वंदना के साथ कलाकारों की सूची बनी, पहले दिन की लीला का रिहर्सल हुआ

चिड़ावा : चिड़ावा शहर की पुरानी सांस्कृतिक परंपरा श्री रामलीला के आयोजन को लेकर विवेकानंद चौक स्थित महमियों के मंदिर में बुधवार रात गणेश वंदना के साथ पूर्वाभ्यास शुरू हुआ।

इस दौरान अध्यक्ष प्रमोद कुमार अरड़ावतिया ने सभी कलाकारों से कड़ी मेहनत कर आयोजन को खास बनाने के लिए कहा। उन्होंने यह भी कहा कि शहर की सबसे पुरानी सांस्कृतिक परंपरा को खास तरीके से पेश करना सबकी जिम्मेदारी है, इसे ईमानदारी और कड़ी मेहनत से निभाना चाहिए।

पूर्वाभ्यास निदेशक महेश शर्मा धन्ना ने कलाकारों के नाम नोट किए। उन्होंने कहा कि परिषद नए कलाकारों का भी स्वागत करती है। परिषद चाहती है कि नए कलाकार इससे जुड़कर रामलीला में अपने अभिनय की पहचान बनाएं।

परिषद के बैक स्टेज निर्देशक किशोर कुमार, वरिष्ठ कलाकार मोतीलाल शर्मा, बालकृष्ण चौरासिया, रमेश कोतवाल, महेंद्र भारतीय, सांवर सिंह गहलोत, रवि भारतीय और सुनील महारानियां ने भी जरूरी सुझाव दिए। इस दौरान बाल कलाकारों ने आरती और लीला गायन पेश किया। पहले दिन की लीला के कुछ अंश का पूर्वाभ्यास भी किया गया।

Related Articles