चिड़ावा के दो छात्रों का राज्य स्तर पर चयन:रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता में किया कमाल, टीम ने जिले में पाया तीसरा स्थान
चिड़ावा के दो छात्रों का राज्य स्तर पर चयन:रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता में किया कमाल, टीम ने जिले में पाया तीसरा स्थान
चिड़ावा : चिड़ावा ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सारी के दो छात्रों का राज्य स्तर पर चयन हुआ है। इन छात्रों का चयन 70वीं जिला स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता (19 वर्षीय छात्र वर्ग) में हुआ। इस प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने झुंझुनूं जिले में तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रिंसिपल प्रदीप मोदी ने बताया कि विद्यालय के खेल शिक्षक जयपाल सिंह के मार्गदर्शन में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता पंकज पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल बसई, नवलगढ़ में हुई थी। इसमें कक्षा 11 के अजवीर सिंह और कक्षा 12 के रचित का राज्य स्तर पर चयन किया गया है।
राज्य स्तर पर चयन होने और जिले में तीसरा स्थान पाने पर छात्रों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उप प्राचार्य शीला कुमारी, सरोज, बलवान सिंह, राजेश कुमार, बालाराम, राधा कृष्ण शर्मा, अनूप बराला, रीता कुमारी, संदीप नुनिया, राजबाला, रुचिका, मनजीत बेनीवाल, हेमराज मीणा, रामकरण, मंजू देवी, सज्जन सिंह पचार, पवन सिंह, चेतन कुमार मीणा, किस्मत, अंकित कटेवा, विकेंद्र सिंह, विनय कुमार (सहायक प्रशासनिक अधिकारी), उम्मेदसिंह राठौड़ (वरिष्ठ सहायक), प्रताप सिंह, बिरमा और रिंकू मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2403364

