[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

8 साल के बेटे ने दी पिता को मुखाग्नि, मां की पुकार से नम हुईं सबकी आंखें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

8 साल के बेटे ने दी पिता को मुखाग्नि, मां की पुकार से नम हुईं सबकी आंखें

कांस्टेबल संदीप पूनिया के निधन से गांव तिगियास में शोक, पुलिस टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी अंतिम विदाई

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : राजस्थान पुलिस के कांस्टेबल संदीप पूनिया (36) के असामयिक निधन से परिवार और गांव तिगियास में शोक छा गया। जवान बेटे की पार्थिव देह देखकर मां बार-बार बिलखते हुए कहती रही, “बेटा, तेरे बिना कैसे जिएंगे… एक बार मेरा बेटा दिखा दो।” मां की यह करुण पुकार सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। वहीं महज 8 वर्षीय बेटे बाबू ने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान अंतिम विदाई में शामिल हर व्यक्ति भावुक हो उठा।

अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम

जानकारी के अनुसार तिगियास निवासी मामराज पूनिया के बेटे संदीप को रविवार रात अचानक सांस लेने में तकलीफ हुई। प्रारंभिक जानकारी में साइलेंट अटैक की आशंका जताई गई है। सोमवार को झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद पार्थिव देह पैतृक गांव तिगियास पहुंची, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

पुलिस टुकड़ी ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

अंतिम संस्कार के दौरान झुंझुनूं पुलिस लाइन से पहुंची पुलिस टुकड़ी ने संदीप पूनिया को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी। साथी पुलिसकर्मियों ने सलामी देकर अपने साथी जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

2012 में राजस्थान पुलिस में हुए थे भर्ती

संदीप पूनिया वर्ष 2012 में राजस्थान पुलिस में भर्ती हुए थे। तीन भाई-बहनों में वे सबसे बड़े थे और झुंझुनूं में पत्नी अनीता व बच्चों के साथ रहते थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वे अपने पीछे पत्नी, मासूम बच्चों, माता-पिता और भरे-पूरे परिवार को छोड़ गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet