सीकर की सभापति बनीं खतीजा बानो:भाजपा की कंचन को 17 वोटों से हराया, कांग्रेसी पार्षदों को वापस बाड़ाबंदी में भेजा
सीकर की सभापति बनीं खतीजा बानो:भाजपा की कंचन को 17 वोटों से हराया, कांग्रेसी पार्षदों को वापस बाड़ाबंदी में भेजा
सीकर : सीकर नगर परिषद में सभापति के पद पर खतीजा बानो जीत गई हैं। खतीजा बानो को 41 वोट मिले और भाजपा की सभापति पद की प्रत्याशी कंचन खड़ोलिया को 24 वोट मिले। इसके साथ ही कांग्रेस की खतीजा ने भाजपा की कंचन को 17 वोटों से हरा दिया। खतीजा बानो पूर्व सभापति जीवण खां की पत्नी हैं।
सभापति पद की वोटिंग के बाद कांग्रेसी पार्षदों को उपसभापति के चुनाव के लिए दोबारा बाड़ाबंदी में भेज दिया है। कल 22 सितंबर को सभी पार्षद उपसभापति का वोट डालने आएंगे और इसके बाद सभी को घर भेजा जाएगा।
रिटर्निंग अधिकारी सुभाष चंद्र ने सभापति खतीजा बानो को निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया। इसके बाद खतीजा बानो ने विधायक राजेंद्र पारीक, कांग्रेसी पार्षदों और परिवार के साथ विक्ट्री साइन बनाकर ग्रुप फोटो खिंचवाया।
कल होगा उपसभापति का चुनाव
अब कल 22 सितंबर को उपसभापति पद का चुनाव होगा। जिसमें 10 बजे बैठक होगी और 11 बजे नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। 11:30 नामांकन पत्रों की जांच होगी। दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी का समय रहेगा। और यदि आवश्यकता हुई तो दोपहर 2:30 बजे से 5 बजे तक मतदान होगा और उसके बाद परिणाम जारी हो जाएगा।
खतीजा बानो के पति पूर्व सभापति जीवण खां बोले- पत्नी घर की अन्नदाता, सभी को साथ लेकर काम करेंगे
सभापति खतीजा बानो के पति पूर्व सभापति जीवण खां ने कहा कि पत्नी ही घर की अन्नदाता होती है। पहले खतीजा ने वार्ड से चुनाव लड़कर मुझे सौंपा, इसके बाद सभापति का उपचुनाव हार गई। इसके बाद 10 साल तक मैं सभापति रहा और अब पत्नी को जिम्मेदारी मिली है,अब सभी पार्षदों को साथ लेकर शहर का विकास करेंगे।
खतीजा बोलींं- पहली बार सभापति बनीं हूं, सब समझने के बाद अच्छे काम करूंगी
सीकर में सभापति बनने के बाद खतीजा बानो ने कहा कि पूरे शहर को आशीर्वाद देने के लिए शुक्रिया। पहली बार सभापति बनी हैं, सब समझने के बाद जो भी अच्छे और जरूरी काम होंगे, वो पहले करेंगे।
खतीजा बानो सभापति बनीं, आतिशबाजी शुरू
सीकर में खतीजा बानो के सभापति बनने के बाद समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। शेखपुरा मोहल्ले में मिठाई बंट रही है तो वहीं नगर परिषद के सामने आतिशबाजी की जा रही है।
कांग्रेसी पार्षद फिर बाड़ाबंदी में, कल उपसभापति का वोट डालने आएंगे
सभापति पद की वोटिंग के बाद कांग्रेसी पार्षदों को उपसभापति के चुनाव के लिए दोबारा बाड़ाबंदी में भेज दिया है। कल 22 सितंबर को सभी पार्षद उपसभापति का वोट डालने आएंगे और इसके बाद सभी को घर भेजा जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2387703


