कांग्रेस के महेश मेगोतिया बने नीमकाथाना पालिकाध्यक्ष:भाजपा-कांग्रेस समर्थकों में हंगामा, गाड़ियों को रोकने पर नारेबाजी की
कांग्रेस के महेश मेगोतिया बने नीमकाथाना पालिकाध्यक्ष:भाजपा-कांग्रेस समर्थकों में हंगामा, गाड़ियों को रोकने पर नारेबाजी की
नीमकाथाना : कांग्रेस के महेश मेगोतिया नीमकाथाना के पालिकाध्यक्ष चुने गए हैं। महेश मेगोतिया को 21 वोट मिले। वहीं भाजपा के रणजीत मंगावा को 18 वोट मिले। वहीं वार्ड 5 से निर्दलीय पार्षद किरण कंवर ने वोट नहीं डाला। यहां भाजपा के 17, कांग्रेस के 20 और 3 निर्दलीय पार्षद जीते हैं। इससे पहले नीमकाथाना नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सोमवार को मतदान प्रक्रिया के दौरान पुलिस का कड़ा पहरा रहा। कांग्रेस पार्षदों की गाड़ियां एसएनकेपी ऑडिटोरियम के पास पुलिस ने रोक दीं। इसको लेकर मौके पर हंगामा हो गया। कांग्रेस और भाजपा समर्थक आमने-सामने हो गए और दोनों पक्षों के समर्थकों ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों को अलग किया। कुछ देर तक मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, जिसके बाद पुलिस ने व्यवस्था संभालते हुए मतदान प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2387711


