[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में भाजपा की शांति देवी सैनी बनीं नगरपालिका अध्यक्ष:कांग्रेस के रामनाथ सैनी को 14 वोट से हराया, 35 में से 34 पार्षदों ने किया मतदान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में भाजपा की शांति देवी सैनी बनीं नगरपालिका अध्यक्ष:कांग्रेस के रामनाथ सैनी को 14 वोट से हराया, 35 में से 34 पार्षदों ने किया मतदान

श्रीमाधोपुर में भाजपा की शांति देवी सैनी बनीं नगरपालिका अध्यक्ष:कांग्रेस के रामनाथ सैनी को 14 वोट से हराया, 35 में से 34 पार्षदों ने किया मतदान

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी शांति देवी सैनी ने कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सैनी को 14 वोट से हराकर अध्यक्ष पद हासिल किया। सोमवार को हुए मतदान में कुल 35 पार्षदों में से 34 ने मतदान किया। वार्ड 1 की निर्दलीय पार्षद सुमन देवी मतदान करने नहीं पहुंचीं। दोपहर 2 बजे के बाद हुई मतगणना में भाजपा की शांति देवी सैनी को 24 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के रामनाथ सैनी को 10 वोट मिले। इस तरह शांति देवी ने 14 वोट के अंतर से जीत दर्ज की।

भाजपा के 19, कांग्रेस के 9 और 7 निर्दलीय

नगरपालिका के 35 वार्डों के चुनाव में भाजपा ने 19, कांग्रेस ने 9 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 7 सीटें जीती थीं। अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी शांति देवी को भाजपा के 19 पार्षदों के अलावा 5 निर्दलीय पार्षदों का समर्थन मिला। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सैनी को कांग्रेस के 9 पार्षदों के साथ 1 निर्दलीय पार्षद का समर्थन मिला। एक निर्दलीय पार्षद मतदान में शामिल नहीं हुआ।

जीत के बाद ढोल-आतिशबाजी के साथ जश्न

परिणाम घोषित होते ही भाजपा समर्थकों में उत्साह छा गया। समर्थकों ने भाजपा जिला मंत्री अजय सिंह खर्रा के साथ ढोल बजाकर और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। समर्थकों ने शांति देवी सैनी को बधाई दी।

Related Articles