नाहर सिंह शेखावत-केसर देव मिंतर स्मृति 62वीं वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न
नाहर सिंह शेखावत-केसर देव मिंतर स्मृति 62वीं वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : बाबा रामसापीर मेले के अवसर पर नवलगढ़ में नाहर सिंह शेखावत-केसर देव मिंतर स्मृति की 62वीं वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर अपनी वक्तृत्व प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीकर के घनश्याम खंडेलवाल रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में एसीबीओ नंदलाल सैनी, आरपी योगेंद्र सिंह, संतोष बूबना, डॉ. अनिल शर्मा एवं सुरेंद्र जांगिड़ मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रणजीत सिंह शेखावत ने की। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार भव्या सारस्वत ने प्राप्त किया। द्वितीय पुरस्कार परिधि तथा तृतीय पुरस्कार शिवानी को प्रदान किया गया। प्रतियोगिता की चल वैजयंती राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिरौल ने हासिल की।
निर्णायक मंडल में सर्राफा एसोसिएशन नवलगढ़ के नंद किशोर सोनी, श्याम सुंदर सेकसरिया एवं रामावतार सबलानिया रहे। कार्यक्रम का संचालन करणी सिंह शेखावत ने किया। समापन अवसर पर केसर देव मिंतर के पौत्र तरुण कुमार मिंतर एडवोकेट ने अतिथियों, निर्णायकों, विद्यार्थियों एवं उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2384511


