हादसा नहीं, सुरक्षा चाहिए… हर कर्मचारी का सुरक्षित घर लौटना ही सबसे बड़ी जीत : शीशराम मील
हादसा नहीं, सुरक्षा चाहिए... हर कर्मचारी का सुरक्षित घर लौटना ही सबसे बड़ी जीत : शीशराम मील
झुंझुनूं : पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन के तत्वावधान में राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, शिवपुरी की ओर से आरडीएसएस योजना के तहत डिस्कॉम कर्मचारियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय परिचालनात्मक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का समापन शनिवार को खाना खजाना, पीरू सिंह सर्कल में हुआ।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता शीशराम मील ने कहा, “हादसा नहीं, सुरक्षा चाहिए। हर कर्मचारी का सुरक्षित घर लौटना ही सबसे बड़ी जीत है।” उन्होंने कर्मचारियों से सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करने और कार्यस्थल पर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने कार्य अनुमति प्रक्रिया, अग्नि सुरक्षा, विद्युत खतरों की पहचान, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण विनियम-2023, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दिशा-निर्देश, पारेषण एवं वितरण लाइनों, स्मार्ट मीटर स्थापना, ट्रांसफार्मर और सर्किट ब्रेकर में खराबी के दौरान बचाव के उपाय सहित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण में सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता खुर्शीद हुसैन, सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता आर. सिंह, अतिरिक्त निदेशक योगेश पालीवाल, निपुण अरोड़ा और सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता मुकेश कुमार सिंघल ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के अंत में मूल्यांकन परीक्षा भी आयोजित की गई।
अधीक्षण अभियंता (प्रशिक्षण) एच.आर. नाराणिया और अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग झुंझुनूं वीरेंद्र खिचड़ के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण में सहायक अभियंता एवं प्रशिक्षण संयोजक निशा हिरणवाल ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य कर्मचारियों को आपात स्थिति में त्वरित और सही निर्णय लेने के लिए तैयार करना है। इससे कार्यस्थल पर होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाने के साथ विद्युत आपूर्ति को अधिक सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने में मदद मिलेगी।
समापन अवसर पर पीएफसी के उपमहाप्रबंधक संजेश कुमार, अधिशासी अभियंता मुमताज अली, अधिशासी अभियंता नाजिम जांगिड़, अतिरिक्त निदेशक योगेश पालीवाल, निपुण अरोड़ा, तौफिक, राजेन्द्र सरावग सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2384090

