श्वान सामने आने से बाइक सवार दो युवक गिरे:करणी माता मंदिर के पास हुआ हादसा, एक की मौत, दूसरा घायल
श्वान सामने आने से बाइक सवार दो युवक गिरे:करणी माता मंदिर के पास हुआ हादसा, एक की मौत, दूसरा घायल
छापर : छापर में मंगलवार देर शाम करणी माता मंदिर के पास बाइक के सामने श्वान आ गया। बाइक सवार दो युवक गिर गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों युवक छापर-चाड़वास रोड से अपने गांव जा रहे थे। तभी बाइक के सामने अचानक श्वान आ गया और वे गिर पड़े।
दोनों को पहले छापर और फिर सुजानगढ़ अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने चाड़वास निवासी पुनाराम पुत्र भगवाना राम नायक (37) को मृत घोषित कर दिया। अशोक पुत्र छोटूराम नायक (30) घायल हुए। टीम ‘हारे का सहारा’ के संयोजक श्याम स्वर्णकार की मदद से शव को सुजानगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। बुधवार को छापर थानाधिकारी पृथ्वीराज सुजानगढ़ अस्पताल पहुंचे। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाया और शव उन्हें सौंप दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2510175

