[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुख्यमंत्री आवास पर युवा संवाद में शामिल हुए सीकर के सत्येंद्र योगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

मुख्यमंत्री आवास पर युवा संवाद में शामिल हुए सीकर के सत्येंद्र योगी

मुख्यमंत्री आवास पर युवा संवाद में शामिल हुए सीकर के सत्येंद्र योगी

सीकर : जयपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में सीकर के युवा आइकन सत्येंद्र योगी शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में युवाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा और विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम के दौरान सत्येंद्र योगी को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ मंच साझा करने का अवसर मिला। उन्होंने युवा प्रतिनिधि के रूप में कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए युवाओं की आकांक्षाओं और प्रदेश के विकास से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखी।

सत्येंद्र योगी ने कहा कि युवाओं को संवाद, नेतृत्व और अपनी प्रतिभा को सामने रखने के अवसर मिलना जरूरी है। ऐसे कार्यक्रम युवाओं को सरकार और नेतृत्व के साथ संवाद करने तथा प्रदेश के विकास में अपनी भूमिका समझने का मंच प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि राजस्थान का युवा प्रतिभा, ऊर्जा और नए विचारों से भरपूर है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से प्रदेश के विकास को गति मिल सकती है। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इस युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होना और मुख्यमंत्री के साथ मंच साझा करना सत्येंद्र योगी के लिए महत्वपूर्ण अवसर रहा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad