[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्री भोमिया जी महाराज जन्मोत्सव को लेकर कल डूंडलोद में होंगे धार्मिक आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़डूंडलोदराजस्थानराज्य

श्री भोमिया जी महाराज जन्मोत्सव को लेकर कल डूंडलोद में होंगे धार्मिक आयोजन

श्री भोमिया जी महाराज जन्मोत्सव को लेकर कल डूंडलोद में होंगे धार्मिक आयोजन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

डूंडलोद : श्री भोमिया जी महाराज का जन्मोत्सव 20 सितंबर रविवार को भाद्रपद शुक्ल पक्ष नवमी के अवसर पर मनाया जाएगा। इसको लेकर मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन के तहत सुबह मंदिर की सजावट की जाएगी। दोपहर में महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन किया जाएगा। शाम 4 बजे पंडित मनोज कुमार गोठवाल एवं अन्य भक्तजनों द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। शाम 7 बजे महाआरती के बाद प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। आयोजनकर्ताओं ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। कार्यक्रम का आयोजन समस्त ग्रामवासियों, डूंडलोद की ओर से किया जाएगा।

Related Articles