[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

78वें श्री सूर्य मंडल फुटबॉल कप-2026 का आगाज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

78वें श्री सूर्य मंडल फुटबॉल कप-2026 का आगाज

उद्घाटन मुकाबले में मारवाड़ क्लब जोधपुर ने श्री सूर्य मंडल नवलगढ़ को 3-2 से हराया

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : बाबा रामदेव महाराज के पावन मेले के अवसर पर लगातार 78 वर्षों से आयोजित राज्य स्तरीय श्री सूर्य मंडल फुटबॉल कप-2026 का शुक्रवार को आगाज हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन सुबह 9 बजे हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी डॉ. राजेश यादव रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान फुटबॉल संघ (RFA) के संयुक्त सचिव एवं जिला फुटबॉल संघ (DFA) के सचिव डॉ. दिनेश सिंह चौहान ने की। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी गुलाम नबी आजाद, संतोष ट्रॉफी खिलाड़ी अशोक गुर्जर, अब्बास बारूदगर तथा H.O.R. (रेफरी विभाग) मनोज जाट मौजूद रहे।

टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में श्री सूर्य मंडल नवलगढ़ और मारवाड़ क्लब जोधपुर आमने-सामने रहे। पहले हाफ में मारवाड़ क्लब जोधपुर ने 1-0 की बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में श्री सूर्य मंडल नवलगढ़ ने दो गोल कर वापसी की, लेकिन मारवाड़ क्लब जोधपुर ने भी दो गोल दाग दिए। इस तरह मारवाड़ क्लब जोधपुर ने रोमांचक मुकाबला 3-2 से अपने नाम किया।

इस अवसर पर श्री सूर्य मंडल नवलगढ़ के पूर्व खिलाड़ी, वरिष्ठ सदस्य एवं भामाशाह गोविंद राम बासोतिया के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला DFA हनुमानगढ़ और जयपुर सिटी एफसी के बीच हुआ। गत वर्ष की विजेता हनुमानगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 3-0 से जीत लिया। पहले हाफ में हनुमानगढ़ ने 2-0 की बढ़त बनाई और दूसरे हाफ में एक और गोल कर जीत दर्ज की।

तीसरे मैच में जिंक एफ एकेडमी, जावर माइंस और J.E. FC जयपुर के बीच मुकाबला हुआ। पहले हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। निर्धारित समय तक मैच बराबरी पर रहा। पेनल्टी शूटआउट में भी दोनों टीमें बराबर रहीं, जिसके बाद सडन डेथ में J.E. FC जयपुर ने जीत दर्ज की।

चौथे मुकाबले में DFA सीकर और बीकानेर सिटी एफसी के बीच भिड़ंत हुई। पहले हाफ में दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। दूसरे हाफ में कड़े मुकाबले के बाद DFA सीकर ने एक गोल दागकर मुकाबला 1-0 से जीत लिया। मैचों में रेफरी रूपेंद्र सिंह के साथ रजत, आशीष चौधरी और कर्मवीर खिचड़ ने रेफरी की भूमिका निभाई। मंच संचालन एवं मैच की कमेंट्री पीरामल दायमा ने की।

कार्यक्रम में शब्बीर अहमद, पीटीआई दिनेश पुनिया, मिलन पुनिया, राहुल चौधरी, श्री सूर्य मंडल के उपाध्यक्ष सुरेंद्र जांगिड़, सचिव पवन शर्मा, अनिल माटोलिया, सत्यनारायण जांगिड़, रामप्रसाद जांगिड़, एडवोकेट रेहान, अशोक बासौतिया, रवि शाह, कैलाश जांगिड़ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles