[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिला से ऑनलाइन शॉपिंग में साढ़े 13 हजार रुपए ठगे:साइबर डेस्क ने तुरंत कार्रवाई कर रकम होल्ड करवाई, पुलिस कर रही जांच


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महिला से ऑनलाइन शॉपिंग में साढ़े 13 हजार रुपए ठगे:साइबर डेस्क ने तुरंत कार्रवाई कर रकम होल्ड करवाई, पुलिस कर रही जांच

महिला से ऑनलाइन शॉपिंग में साढ़े 13 हजार रुपए ठगे:साइबर डेस्क ने तुरंत कार्रवाई कर रकम होल्ड करवाई, पुलिस कर रही जांच

चूरू : चूरू शहर के पंखा सर्किल के पास रहने वाली 41 साल की एक महिला ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान साइबर ठगी का शिकार हो गई। ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर महिला से 13,500 रुपए की धोखाधड़ी की गई। महिला ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलने के बाद कोतवाली थाने की साइबर डेस्क ने तुरंत कार्रवाई की। साइबर डेस्क ने ठगी की गई रकम को होल्ड करवाने में सफलता हासिल की। कोतवाली थाना साइबर डेस्क के इंचार्ज सुनील कुमार ने यह जानकारी दी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सुनील कुमार ने बताया कि महिला ने ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़े लेनदेन के दौरान 13,500 रुपए की साइबर ठगी होने की शिकायत दी थी। पुलिस अब इस मामले में साइबर ठगी के तरीके और लेनदेन से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन खरीदारी करते समय खास सावधानी बरतें। किसी अनजान वेबसाइट, लिंक या सोशल मीडिया विज्ञापन पर भरोसा कर भुगतान करने से पहले उसकी विश्वसनीयता की जांच जरूर करें। बाजार से बहुत कम कीमत पर सामान मिलने के लालच में आकर जल्दबाजी में भुगतान न करें। उन्होंने यह भी बताया कि साइबर ठगी होने पर देरी किए बगैर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं। इससे ठगी की गई रकम को समय पर होल्ड करवाया जा सकेगा।

Related Articles