पिलानी में त्रिकोणीय, विद्या विहार में सीधा मुकाबला:नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ, 21 सितंबर को मतदान
पिलानी में त्रिकोणीय, विद्या विहार में सीधा मुकाबला:नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ, 21 सितंबर को मतदान
पिलानी : पिलानी और विद्या विहार नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में नाम वापसी के बाद अब मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई है। पिलानी में त्रिकोणीय मुकाबला होगा, जबकि विद्या विहार में दो प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है।
पिलानी में सुनील पंडित ने वापस लिया नाम
पिलानी नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में सुनील पंडित ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का समर्थन अब धर्मेंद्र नेहरा को मिलेगा। इसके बाद, मुकाबला भाजपा के नरेंद्र ‘बंटी’ नौवाल और धर्मेंद्र नेहरा के बीच सीधा माना जा रहा था। हालांकि, अदिति गोदारा ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है और वह भी मैदान में हैं। इससे पिलानी में त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है।
धर्मेन्द्र नेहरा और नरेंद्र नौवाल दोनों प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। दोनों पक्षों ने अपने समर्थक पार्षदों से संपर्क तेज कर दिया है और रणनीति बना रहे हैं। अध्यक्ष पद के लिए अब समर्थन जुटाने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। हालांकि, अंतिम नतीजा 21 सितंबर को होने वाले मतदान और उसके बाद सामने आने वाले परिणाम से ही साफ होगा।
विद्याविहार में दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
वहीं, विद्या विहार नगरपालिका में अध्यक्ष पद का मुकाबला अब दो प्रत्याशियों के बीच रह गया है। यहां सरोज श्योराण ने अपना नामांकन वापस लेते हुए भाजपा उम्मीदवार सिकंदर देवना को समर्थन देने की घोषणा की है। नवीन ठोलिया ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया है और निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप झाझड़िया के समर्थन में आ गए हैं।
नाम वापसी के बाद विद्या विहार में भी मुकाबला अब सीधे दो प्रत्याशियों के बीच है। दोनों पालिकाओं में पार्षदों के समर्थन का गणित महत्वपूर्ण हो गया है। सभी की नजरें 21 सितंबर को होने वाले मतदान और परिणाम पर टिकी हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2384269


