[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी पालिका अध्यक्ष पद के लिए गीता सैनी का एकमात्र नामांकन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawatiखेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी पालिका अध्यक्ष पद के लिए गीता सैनी का एकमात्र नामांकन

भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के बाद समर्थकों ने किया स्वागत, 21 सितंबर को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव

खेतड़ी नगर : खेतड़ी नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से गीता सैनी ने बुधवार को एकमात्र नामांकन दाखिल किया। उनके अलावा किसी अन्य प्रत्याशी के नामांकन दाखिल नहीं करने से अध्यक्ष पद की चुनावी तस्वीर फिलहाल साफ नजर आ रही है। हालांकि नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्थिति औपचारिक रूप से स्पष्ट होगी। अध्यक्ष पद के लिए मतदान 21 सितंबर को निर्धारित है।

नामांकन दाखिल करने के बाद केसीसी टाउनशिप स्थित विधायक जनसंवाद कार्यालय में विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गीता सैनी का स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि गीता सैनी के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर नगरपालिका क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों में सहयोग करेंगे। नगरपालिका के विकास में सभी पार्षदों और कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

गीता सैनी ने कहा कि नगरपालिका अध्यक्ष के रूप में सभी वार्डों के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सभी पार्षदों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से काम करने का प्रयास रहेगा।

रिटर्निंग अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद के नामांकन की बुधवार को अंतिम तिथि थी। भाजपा की ओर से गीता देवी ने नामांकन दाखिल किया और उनके अलावा किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नहीं भरा। खेतड़ी नगरपालिका के 25 वार्डों में भाजपा के 8, कांग्रेस के 4 और निर्दलीय 13 पार्षद निर्वाचित हुए हैं। उपलब्ध चुनाव परिणाम भी यही दलवार स्थिति दर्शाते हैं।

गीता सैनी इससे पहले कांग्रेस से चुनाव जीतकर नगरपालिका अध्यक्ष रह चुकी हैं। इस बार उन्होंने पार्षद का चुनाव भी जीता और बाद में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर भाजपा की ओर से अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया।

इस अवसर पर लीलाधर सैनी, फतेहसिंह बड़ाऊ, समाजसेवी बबलू अवाना, पूर्व चेयरमैन विजेश शाह, रोहिताश मणकस, प्रताप सिंह, विश्वेंद्र नालपुरिया, निखिल शर्मा, विपिन शाह, शेरसिंह निर्वाण, नरेश बड़ाऊ, अनील मावर, ज्योति भारद्वाज, सुरेंद्र काजला, सतवीर चिरानी, प्रमोद स्वामी, लक्की, ईश्वर सैनी, धर्मा पहलवान, अजय केडिया, बलबीर खटाणा, विजेश सैनी, सतीश खरड़िया सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles