[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा के पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष राकेश शर्मा कांग्रेस में शामिल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बगड़राजस्थानराज्य

भाजपा के पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष राकेश शर्मा कांग्रेस में शामिल

बगड़ नगरपालिका चुनाव के बीच बदले सियासी समीकरण, सात पार्षदों के भी कांग्रेस में शामिल होने का दावा

बगड़ : नगरपालिका चुनाव के बीच बगड़ में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा के पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष राकेश शर्मा ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्होंने झुंझुनूं सांसद बृजेंद्र सिंह ओला एवं अमित ओला की मौजूदगी में कांग्रेस की ओर से नामांकन दाखिल किया।

राकेश शर्मा पूर्व में बगड़ नगरपालिका के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। उनके बारे में बताया गया कि उन्होंने पहले नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा से टिकट मांगा था, लेकिन टिकट नहीं मिला। इसके बाद पार्षद पद के लिए भी पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।

अब राकेश शर्मा के कांग्रेस में शामिल होने से बगड़ की स्थानीय राजनीति में नए समीकरण बने हैं। उनके कांग्रेस में शामिल होने और नामांकन दाखिल करने में कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव योगेंद्र सिंह कालीपहाड़ी की भी भूमिका बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बगड़ के सात पार्षदों के भी कांग्रेस में शामिल होने का दावा किया गया है। हालांकि, उपलब्ध चुनाव परिणामों के अनुसार बगड़ नगरपालिका के 20 वार्डों में 11 निर्दलीय, 6 भाजपा और 3 कांग्रेस प्रत्याशी विजयी हुए हैं। राकेश शर्मा के कांग्रेस में शामिल होने के बाद नगरपालिका अध्यक्ष के चुनाव को लेकर स्थानीय स्तर पर राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गई हैं। अध्यक्ष का चुनाव निर्वाचित पार्षदों के माध्यम से होना है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22