सनातन धर्म मंदिर में गुंजे गणपति बप्पा के जयकारे, मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
सनातन धर्म मंदिर में गुंजे गणपति बप्पा के जयकारे, मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
खेतड़ी नगर : केसीसी के सनातन धर्म मंदिर में चल रहे नौ दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को मंदिर प्रागंण में गणपति बप्पा के जयकारे गुंजे। सुबह सवा आठ बजे दीपक मोदी, अंजू मोदी की मुख्य यजमानी में पंडित जितेंद्र शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना कराई।
मंगलवार देर शाम को रोहिताश शर्मा एवं सुधा शर्मा की मुख्य यजमानी में गणपति बाबा की आरती हुई जिसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान महिलाओं ने एक से बढ कर एक भजनों की प्रस्तुती दी जिस पर मंदिर परिसर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा।
इस मौके पर समिति अध्यक्ष सवाईसिंह सिराधना, अभिषेक पारीक, राधेश्याम पारीक, विमल शर्मा, आलोक जैदिया, नरेश मीणा, रमेश पांडे, राजेश दोचानिया, संजय जिदंड़, जितेंद्र सोनी, राधा कृष्ण, आनंद शर्मा सहित अनेक श्रद्धांलूओं ने गणपति बाबा के आगे माथा टेक कर आर्शिवाद लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2377302


