सरदारशहर सभापति पद के लिए 5-महिला प्रत्याशियों ने भरा पर्चा:कांग्रेस से मौनिका सैनी, भाजपा से अनिता टाक मैदान में
सरदारशहर सभापति पद के लिए 5-महिला प्रत्याशियों ने भरा पर्चा:कांग्रेस से मौनिका सैनी, भाजपा से अनिता टाक मैदान में
सरदारशहर : सरदारशहर नगर परिषद सभापति पद के चुनाव के लिए बुधवार को पांच महिला प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। कांग्रेस की ओर से मौनिका सैनी ने पर्चा भरा, जबकि भाजपा के सिंबल पर अनिता टाक ने नामांकन किया। भाजपा से वार्ड पार्षद सरला सिद्ध, डिम्पल राजपूत और निर्दलीय प्रत्याशी आईना चायल ने भी सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। नामांकन के दौरान भाजपा की अनिता टाक के समर्थन में पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा और पूर्व विधायक अशोक पींचा सहित कुछ वार्ड पार्षद मौजूद थे। इस दौरान भाजपा नेताओं ने पार्टी में किसी विवाद से इनकार किया।
भाजपा 25 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी
सरदारशहर नगर परिषद के 55 वार्डों के चुनाव परिणामों में भाजपा 25 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी है। कांग्रेस को 22 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 8 पार्षद मिले हैं। ऐसे में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। भाजपा के साथ पांच निर्दलीय पार्षदों के आने के बाद भी, पार्टी के भीतर सभापति पद के लिए अलग-अलग दावेदारों के नामांकन से राजनीतिक समीकरण बदल रहे हैं।
सरदारशहर एसडीएम महिपाल सिंह राजावत ने बताया कि सभापति पद के लिए कुल पांच आवेदन मिले हैं। नामांकन पत्रों की जांच 17 सितंबर को की जाएगी। प्रत्याशी 18 सितंबर तक अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके बाद 21 सितंबर को मतदान होगा और उसी दिन सभापति चुनाव का परिणाम घोषित किया जाएगा।
नगर परिषद के बाहर जुटी लोगों की भीड़
सभापति पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान नगर परिषद कार्यालय के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। राजनीतिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी के बीच नामांकन प्रक्रिया को लेकर लोगों में उत्सुकता देखने को मिली। अब नामांकन जांच और वापसी की प्रक्रिया के बाद सभापति पद के चुनाव की तस्वीर और स्पष्ट होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2377302


