हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर तनवीर खान ने पेश की चादर
राज्यसभा सांसद डॉ. सैयद नासिर हुसैन के साथ पहुंचे दरगाह, गद्दीनशीन ने दस्तारबंदी कर किया इस्तकबाल
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : कांग्रेस युवा नेता एवं एआईसीसी सदस्य तनवीर खान ने दिल्ली में राज्यसभा सांसद डॉ. सैयद नासिर हुसैन के साथ हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर हाजिरी दी। दोनों नेताओं ने दरगाह शरीफ पर मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश कर देश में अमन, चैन और भाईचारे के लिए दुआ की।
दरगाह पहुंचने पर गद्दीनशीन ने दोनों नेताओं का स्वागत किया। परंपरा के अनुसार गद्दीनशीन ने डॉ. सैयद नासिर हुसैन और तनवीर खान की दस्तारबंदी कर उनका इस्तकबाल किया तथा तबर्रुक भेंट किया।

चादरपोशी और जियारत के बाद दोनों नेताओं ने दरगाह परिसर में आयोजित सूफियाना कव्वाली कार्यक्रम में भी शिरकत की। इस दौरान तनवीर खान ने कहा कि सूफी संतों का संदेश हमेशा मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत का रहा है। आज के दौर में उनके विचारों को अपनाना बेहद जरूरी है।
इस अवसर पर समर्थक और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। गद्दीनशीन ने मुल्क की तरक्की और आवाम की खुशहाली के लिए दुआ की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2369405

